धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में रविवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए करीब आधा दर्जन लोगों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय प्रदीप पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक नशे में था और करीब आधा किलोमीटर तक लोगों को टक्कर मारते हुए भागता रहा।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को घेरकर रोक लिया। गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार, जिस जैगुआर कार से हादसा हुआ वह कामधेनु के मालिक के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल रहा। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। नगर डीसीपी मनीष शांडिल्य के मान मनौव्वल के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम भेजने को तैयार हुए।
घर से त्योहार की खरीदारी करने निकले थे प्रदीप
2 of 6
राजरूपपुर में घटना के बाद सड़क पर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
हादसे में जान गंवाने वाले प्रदीप पटेल राजरूपपुर के निवासी थे और इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। स्थानीय निवासी अखिलेश पटेल ने बताया है कि प्रदीप किसी घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकले थे, तभी नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार से आकर उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में प्रदीप के अलावा करीब चार अन्य भी चपेट में आ गए। चारों को पहले निजी बाद में एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस दौरान दो कार, पांच बाइक और करीब आधा दर्जन ठेला बेकाबू कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद सड़क पर मृतक का शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
3 of 6
राजरूपपुर में हादसे की शिकार कार।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदीप का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान यातायात भी ठप हो गया। लोगों का आक्रोश और भीड़ बढ़ते देख नगर डीसीपी मनीष शांडिल्य व एडीसीपी पुष्कर वर्मा भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को समझाने की कोशिश की। काफी देर की मान-मनौव्वल के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए।
कार पर लिखा था हाईकोर्ट
4 of 6
राजरूपपुर में हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त कार और ठेला।
- फोटो : अमर उजाला।
नगर डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि हादसे में प्रदीप पटेल की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
5 of 6
राजरूपपुर सड़क हादसे में मृतक प्रदीप पटेल के परिजन रोते-बिलखते।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदीप पटेल की मौत के बाद उनके घर पर कोहराम मच गया। वह दिवाली की खरीदारी करने के लिए निकले थे कि हादसे के शिकार हो गए।