फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   E20 Petrol: Sales of 'Power' petrol have risen by 10–20% over the past month.

E 20 petrol : पिछले एक महीने में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गई पॉवर पेट्रोल की बिक्री

Sat, 01 Aug 2026 04:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2026 04:21 PM IST
सार

जहां पूरे देश में ई-20 पेट्रोल (जो इन दिनों नार्मल पेट्रोल कर जा रहा है) चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं प्रयागराज में पिछले एक महीने के दौरान इंडियन ऑयल के एक्ट्रा प्रिमियम 95, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पॉवर और भारत पेट्रोलियम के स्पीड पेट्रोल की बिक्री में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
E20 Petrol: Sales of 'Power' petrol have risen by 10–20% over the past month.
पॉवर पेट्रोल की बिक्री बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

जहां पूरे देश में ई-20 पेट्रोल (जो इन दिनों नार्मल पेट्रोल कर जा रहा है) चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं प्रयागराज में पिछले एक महीने के दौरान इंडियन ऑयल के एक्ट्रा प्रिमियम 95, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पॉवर और भारत पेट्रोलियम के स्पीड पेट्रोल की बिक्री में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। नार्मल पेट्रोल से थोड़ा ज्यादा कीमत होने के चलते लोग एक्ट्रा प्रिमियम 95, पॉवर और स्पीड पेट्रोल कम ही लोग अपने वाहनों में भरवाते थे, वहीं अब इनकी मांग ज्यादा करने लगे हैं। हालांकि नार्मल पेट्रोल की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन


प्रयागराज में 372 पेट्रोल पंप हैं। ज्यादातर शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर ही एक्ट्रा प्रिमियम 95, पॉवर और स्पीड पेट्रोल उपलब्ध रहता है। इनकी उपलब्धता वाले पेट्रोल पंप की संख्या करीब 200 है। इन सभी पेट्रोल पंप पर एक महीने पहले तक हर दिन करीब 35 से 42 किलोलीटर एक्ट्रा प्रिमियम 95, पॉवर और स्पीड पेट्रोल की बिक्री होती थी, लेकिन अब यह हर दिन 45 से 52 किलोलीटर तक होने लगी है। वहीं, नार्मल पेट्रोल की बिक्री हर दिन 600 से 750 किलोलीटर तक होती आ रही है।
विज्ञापन


वहीं, पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक कई लोग ई-20 पेट्रोल से वाहनों को होने वाले नुकसान के डर से एक्ट्रा प्रिमियम 95, पॉवर और स्पीड पेट्रोल की मांग करते हैं, जबकि इसमें भी एथेनॉल होता है। लेकिन यह एडिटिव युक्त पेट्रोल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस में थॉर्नहिल रोड स्थित मेरे पेट्रोल पंप पर एक्ट्रा प्रिमियम 95 पेट्रोल पेट्रोल की बिक्री बढ़ गई है। हर दिन 10 से 20 फीसदी ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, नार्मल पेट्रोल की बिक्री पहले जैसी ही हो रही है। - योगेश व्यास, पेट्रोल पंप संचालक

म्योराबाद में मेरे पेट्रोल पंप पर पॉवर पेट्रोल की बिक्री हर दिन करीब एक हजार लीटर होती थी, जो अब बढ़कर 1200 लीटर हो गई है। नॉर्मल पेट्रोल की बिक्री हर दिन करीब सात से आठ हजार लीटर होती है। - शलभ श्रीवास्तव, पेट्रोल पंप संचालक

कचहरी के नजदीक स्थित मेरे पेट्रोल पंप पर पहले हर दिन करीब 700-100 लीटर स्पीड पेट्रोल की बिक्री होती थी, जो अब हर दिन करीब एक हजार लीटर होने लगी है। जबकि नॉर्मल पेट्रोल की बिक्री हर दिन करीब साढ़े पांच से सात हजार लीटर होती है। - जिला उल्ला खां, पेट्रोल पंप संचालक

शहरों में अब लोग एक्ट्रा प्रिमियम 95, पॉवर और स्पीड पेट्रोल की ज्यादा मांग करने लगे हैं। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी ज्यादातर लोग अपने वाहनों में नॉर्मल पेट्रोल ही ले रहे हैं। - संजय तिवारी, महामंत्री, प्रयागराज एंड कौशांबी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन

पिछले कुछ दिनों में पॉवर पेट्रोल की मांग ज्यादा बढ़ी है। जहां पॉवर पेट्रोल नहीं मिल रहा है, वहां भी इसकी सुविधा दिए जाने की मांग हो रही है। इसके मद्देनजर प्लानिंग की जा रही है। - तुषार वर्मा, सेल्स ऑफिसर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed