फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत की गुत्थी उलझी : महिला सिपाही की पुरुष कांस्टेबल से थी अच्छी जान पहचान, करीबी रिश्तों को लेकर चर्चा

Wed, 17 Apr 2024 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 04:51 PM IST
सार

घर के अंदर मृत मिले महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिपाही का शव फंदे से लटका मिला जबकि महिला सिपाही बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच करीबी रिश्ते थे। 

विज्ञापन
Female constable was well acquainted with male constable, discussion about close relationships
घटना के बाद मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

शाहगंज के मिन्हाजपुर में शहर में ही तैनात महिला व पुरुष सिपाही मृत पड़े मिले। सिपाही राजेश वैष्णव (27) फंदे से लटका मिला तो महिला कांस्टेबल प्रिया देवी (25) का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। दरवाजा भीतर से बंद था। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद घटना खुदकुशी या हत्या के बाद आत्महत्या की होने की आशंका है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 2019 बैच का आरक्षी राजेश पुत्र गिरधारी लाल मूल रूप से मथुरा के धनिपुरा, थाना भगोरी का रहने वाला था और पिछले दो साल से एसीपी कोतवाली कार्यालय में तैनात था।




उधर, 2020 बैच की प्रिया पुत्री अनूप कुमार तिवारी दारागंज स्थित संगम पर्यटन थाने में तैनात थीं और मूल रूप से कानपुर के नौबस्ता में भहरिया चौराहे के पास की रहने वाली थीं। राजेश शाहगंज थाने की बैरक में रहते थे। प्रिया थाने से करीब 500 मीटर दूर स्थित मिन्हाजपुर में अधिवक्ता ताहा अहमद के मकान में किराये पर रहतीं थीं। वह पहले एसीपी कोतवाली कार्यालय में तैनात रह चुकी थी और उसकी राजेश से अच्छी जान पहचान थी।

Female constable was well acquainted with male constable, discussion about close relationships
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर कमरे पर खोजने पहुंचे थे साथी पुलिसकर्मी

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को राजेश ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। साथी पुलिसकर्मी बैरक में पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया। राजेश अक्सर प्रिया से मिलने जाया करता था, ऐसे में सिपाही वहां पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की में बने छोटे सुराख से भीतर झांका गया। वहां राजेश फंदे पर लटका दिखाई दिया।


सूचना पर एसीपी कोतवाली मनोज सिंह और कुछ ही देर बाद डीसीपी दीपक भूकर पहुंच गए। खिड़की का ग्रिल काटकर दरवाजा खोला गया। पुलिस अफसर भीतर पहुंचे तो महिला सिपाही बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। थोड़ी देर बाद पुलिस आयुक्त रमित शर्मा भी आ गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को मोर्चरी भेज दिया गया।

Female constable was well acquainted with male constable, discussion about close relationships
महिला और पुरुष सिपाही की लाश मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच करीबी संबंध थे। मौके की जो हालत थी, उससे यह तो लगभग साफ है कि राजेश ने फांसी लगाई। महिला सिपाही की मौत कैसे हुई, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। उसके गले में हल्का सा निशान भी मिला है। एक आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया हो। दूसरी आशंका हत्या के बाद खुदकुशी किए जाने की भी जताई जा रही है। घटना की वजह को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं रहीं।

 

प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि पुरुष सिपाही ने खुदकुशी की। महिला सिपाही की मौत कैसे हुई, यह नहीं पता चल पाया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। - रमित शर्मा, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Female constable was well acquainted with male constable, discussion about close relationships
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा सिपाही का भाई। - फोटो : अमर उजाला

दोनों के शवों का किया गया पोस्टमार्टम

महिला और पुरुष सिपाही का शव मिलने के बाद दूसरे दिन बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। सिपाही का भाई मौके पर पहुंचा। परिवार के अन्य लोग भी चीरघर पहुंचे थे। परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीें थे। महकमे में भी दोनों की मौत को लेकर दिन भर चर्चा रही। 

विज्ञापन
Female constable was well acquainted with male constable, discussion about close relationships
पोस्टमार्टम हाउस पहुंची सिपाही राजेश वैष्णव की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

महिला सिपाही का प्रयागराज में हुआ अंतिम संस्कार, राजेश का शव मथुरा ले गए परिजन

शाहगंज में एक दिन पहले कमरे में मृत मिले महिला और पुरुष सिपाही की मौत का राज फिलहाल नहीं खुल सका है। बुधवार को मथुरा और कानपुर से आए दोनों के परिजनों ने चुप्पी साधी रखी और कुछ बोलने से इनकार कर दिया। महिला सिपाही प्रिया देवी के शव का भोर में ही पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद परिजनों ने रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।


उधर सिपाही राजेश वैष्णव का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन लेकर मथुरा चले गए। मर्चरी पर उसके भाई और पिता के साथ-साथ  पत्नी नीतू भी पहुंची थी। फिलहाल उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत भी पुलिस में नहीं दी गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed