सब्सक्राइब करें

Kumbh 2019: बंदूकधारी बाबा संग संगम पर हॉलीवुड अभिनेत्री, साढ़े चार फीट के बाबा, 11 फीट की जटा

अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 11 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hollywood actress at Sangam Kumbh Mela with Bandhundhari Baba
Hollywood Actress With Baba

हॉलीवुड अभिनेत्री वांग शी हाइताओ ने वसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगाई। कुंभ के तीसरे व आखिरी शाही स्नान में वह अपनी आर्किट्रेक्ट सहेली स्वैज के साथ यहां पहुंची थीं। हॉलीवुड अदाकारा ने निर्मोही अनी अखाड़े के बंदूकधारी नागा संन्यासी प्रेमानंद महाराज के साथ संगम तट पर शाही स्नान को यादगार बनाया।

Hollywood actress at Sangam Kumbh Mela with Bandhundhari Baba
Hollywood Actress With Baba

हॉलीवुड नायिका वांग शी हाइताओ पहली बार संगम पहुंची तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। डुबकी लगाने के बाद बंदूकधारी बाबा प्रेमानंद से उन्होंने आशीर्वाद लिया। अपनी सहेली के साथ बाबा प्रेमानंद की बंदूक भी वह संभालती रहीं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कुंभ के अनुभवों को साझा किया। उनका कहना था कि ऐसा सांस्कृतिक समागम उन्होंने पहली बार देखा। कुंभ स्नान और नागा संन्यासियों के बारे में उन्होंने सुना तो बहुत था,लेकिन पहली बार करीब से इस संस्कृति को देखकर वह बेहद रोमंचित हैं। 

Hollywood actress at Sangam Kumbh Mela with Bandhundhari Baba
Hollywood Actress With Baba

साढ़े चार फीट के बाबा, 11 फीट की जटा
संगम तट पर जटाधारी नागा बाबा बैजनाथ दास आकर्षण का केंद्र बने रहे। साढ़े चार फीट लंबे बाबा ने शाही स्नान के बाद जब जटाएं खोलीं, तो उनकी लटें पुआल पर फैल गईं। साथ के संत और भक्त उनका जटा संभालने में मदद कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood actress at Sangam Kumbh Mela with Bandhundhari Baba
Hollywood Actress With Baba

बिहार स्थित आरा से आए बाबा बैजनाथ दास की जटा देखने और उनका आशीर्वाद लेने, सेल्फी खिंचाने के लिए संगम पर भीड़ लगी रही। भोजपुर स्थित संत सेवा आश्रम के बाबा ने बताया कि पिछले 35 वर्ष से वह भगवान की भक्ति और साधना कर रहे हैं। वह अपनी 11 फीट की जटा को गिनीज बुक में दर्ज कराना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed