{"_id":"6961220fafd36eded908dce0","slug":"minister-swatantra-dev-singh-gave-statement-on-developed-india-g-ram-g-in-prayagraj-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जल शक्ति मंत्री का बयान: 'जी रामजी योजना में मिलेगी 125 दिन रोजगार गारंटी, हर हफ्ते होगा भुगतान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जल शक्ति मंत्री का बयान: 'जी रामजी योजना में मिलेगी 125 दिन रोजगार गारंटी, हर हफ्ते होगा भुगतान'
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 09 Jan 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज में कहा कि 'विकसित भारत-जी राम जी' ग्रामीण भारत के विकास में अहम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत 2047 का सपना गांवों के समग्र विकास से ही पूरा होगा।
प्रयागराज में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 'जी रामजी योजना' को ग्रामीण भारत के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। शुक्रवार को प्रयागराज में विकसित भारत-जी राम जी जनजागरण अभियान पर आयोजित प्रेसवार्ता में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का दृष्टिकोण गांवों के समग्र विकास से ही साकार होगा।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार मजदूर-किसान की केवल बात करने वाली सरकार नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत, उनके पसीने और उनके आत्मसम्मान को नीति क केन्द्र बनाने वाली सरकार है। ये अधिनयम मजदूर को केवल कामगार नहीं मानता, यह उसे राष्ट्र निर्माता मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का दृष्टिकोण गांवों के समग्र विकास से ही साकार होगा। उन्होंने मनरेगा को वर्षों से फर्जी जॉब कार्ड, फर्जी भुगतान और अनियमितताओं का अड्डा बताया। भाजपा सरकार ने इन कमियों को दूर करते हुए कैबिनेट से 'जी रामजी योजना' विधेयक पारित कराया है, जिसके तहत ग्रामीणों को 125 दिनों के गारंटीशुदा रोजगार का अधिकार मिलेगा।
पहले यह सीमा केवल 100 दिन तक सीमित थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा में केवल कच्चे कार्य कराए जाते थे, जिससे फर्जी भुगतान की संभावना बनी रहती थी। कई बार जांच मे फर्जी जॉब कार्ड और फर्जी लाभार्थी पाए गए थे। साथ ही 290 करोड़ रुपये के 10 लाख 91 हजार गड़बड़ी सामने आई थी।
हर हफ्ते होगा भुगतान
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि अब मजदूरी के लिए 15 दिन की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। अब मजदूर की मेहनत का मूल्य साप्ताहिक भुगतान के रूप में होगा। सीधे उसके बैंक खाते में समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचेगा। साथ ही बुआई-कटाई के महत्वपूर्ण 60 दिनों के लिए कार्य विराम का प्राविधान किया गया है। ताकि किसानों को समय पर मजदूर उपलब्ध हों और खेती की गति कभी न रुके।