{"_id":"69981d3b018618bd6902ba22","slug":"new-job-openings-in-railways-details-of-vacant-posts-sought-in-prayagraj-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: रेलवे में नई नौकरियों की आहट, मांगा गया खाली पदों का ब्योरा, वित्त मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: रेलवे में नई नौकरियों की आहट, मांगा गया खाली पदों का ब्योरा, वित्त मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
बोर्ड ने सभी जोनल प्रबंधकों को इसी माह अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। बोर्ड यह भी जांच रहा है कि वर्तमान में इन स्तरों पर बाहरी एजेंसियों (आउटसोर्सिंग) से क्या काम लिया जा रहा है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) सहित सभी जोनल कार्यालयों से लेवल-छह और सात के पदों की विस्तृत जानकारी मांगी है। वर्तमान में इन पदों को सृजित करने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास विचाराधीन है। वहां से उसे जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos
बोर्ड ने सभी जोनल प्रबंधकों को इसी माह अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। बोर्ड यह भी जांच रहा है कि वर्तमान में इन स्तरों पर बाहरी एजेंसियों (आउटसोर्सिंग) से क्या काम लिया जा रहा है और क्या उन्हें हटाकर स्थायी नियुक्तियों की आवश्यकता है। साथ ही, पिछले पांच वर्षों में बेड़े में शामिल हुए नए इलेक्ट्रिक इंजनों और विद्युतीय संपत्तियों के डेटा के आधार पर भी नए पदों की संख्या तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन प्रमुख पदों पर खुलेंगे भर्ती के द्वार
लेवल-छह : स्टेशन मास्टर, जूनियर इंजीनियर (जेई), सीनियर ट्रेन मैनेजर, कॉमर्शियल अप्रेंटिस और स्टाफ नर्स।
लेवल-सात : सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई), मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई), चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट और सेक्शन ऑफिसर।