फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Air travel becomes affordable; airlines lower fares.

Prayagraj Airport : हवाई सफर हुआ किफायती, विमानन कंपनियों ने घटाए किराए

Sat, 01 Aug 2026 05:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2026 05:03 PM IST
सार

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ऑफ सीजन के चलते प्रयागराज से मुंबई का अब शुरुआती किराया घटकर 3696 रुपये और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का किराया 3387 रुपये रह गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Air travel becomes affordable; airlines lower fares.
फ्लाइट। - फोटो : पीटीआई।

विस्तार

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ऑफ सीजन के चलते प्रयागराज से मुंबई का अब शुरुआती किराया घटकर 3696 रुपये और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का किराया 3387 रुपये रह गया है। लंबे अरसे के बाद महानगर से दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों जैसे बंगलूरू और हैदराबाद का शुरुआती न्यूनतम किराया भी गिरकर पांच हजार रुपये के आसपास आ गया है। कुछ दिन पूर्व यह किराया किसी भी दिवस में सात हजार रुपये से कम नहीं था। स्थिति यह है कि अगस्त महीने के कई दिनों में प्रयागराज से बंगलूरू, भुवनेश्वर और अन्य गंतव्यों के लिए शुरुआती विमान किराया छह हजार रुपये के दायरे में मिल रहा है। इसके साथ ही पड़ोसी जिले वाराणसी से भी हवाई सफर सस्ता हुआ है।

विज्ञापन


वाराणसी से वडोदरा, हैदराबाद, गोवा और अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाले विमानों का शुरुआती किराया क्रमश: 4582, 2935, 5394 रुपये एक ऑन लाइन ट्रैवल कंपनी की ओर से दर्शाया जा रहा है। ट्रैवल्स एजेंसी संचालक संदीप मिश्रा और विशाल कनौजिया बताते हैं कि ऑफ सीजन में यात्रियों को लुभाने के लिए कई तरह की रियायतें दी जा रही हैं। कीडगंज के प्रिंस यादव ने बताया कि उन्होंने मुंबई की टिकट बुक कराई। टैक्स आदि लगने के बाद तकरीबन पांच हजार रुपये किराया लगा।

विज्ञापन

प्रयागराज से विभिन्न शहरों का शुरुआती न्यूनतम किराया :

दिल्ली - 3387
मुंबई - 3696
बंगलूरू - 6103
भुवनेश्वर - 5512
हैदराबाद - 6201
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed