{"_id":"69eb21974bec7d10ae0d5fac","slug":"public-announcement-made-at-the-homes-of-five-absconding-accused-in-sajan-mehtar-murder-case-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : साजन मेहतर हत्याकांड में फरार पांच आरोपियों के घर कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : साजन मेहतर हत्याकांड में फरार पांच आरोपियों के घर कराई मुनादी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में हुए साजन मेहतर हत्याकांड में फरार चल रहे पांच आरोपी सिकंदर पासी, गोलू पासी, सुधीर पासी, गुड्डू पासी उर्फ अजय कुमार और मान सिंह उर्फ गूंगे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
हत्यारोपी के घर नोटिस चस्पा किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में हुए साजन मेहतर हत्याकांड में फरार चल रहे पांच आरोपी सिकंदर पासी, गोलू पासी, सुधीर पासी, गुड्डू पासी उर्फ अजय कुमार और मान सिंह उर्फ गूंगे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को इन सभी आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया गया और टीम ने डुगडुगी बजवाते हुए मुनादी कराई।
Trending Videos
26 जुलाई 2025 की रात अल्लापुर में हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर की नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले में जार्ज टाउन थाने में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही कई आरोपी फरार चल रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी कर्नलगंज के नेतृत्व में जार्ज टाउन पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद कोर्ट से जारी आदेश के तहत आरोपियों के घरों के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया गया। साथ ही क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को आरोपियों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं इस मामले में जेके पासी उर्फ अजय भारतीया और विशाल उर्फ केतुल केशरवानी भी फरार हैं। एसीपी विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X