{"_id":"69944e8da911abd436074ac6","slug":"ramadan-2026-the-first-fast-will-be-of-13-34-hours-the-longest-fast-was-15-45-hours-in-2016-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2026 : 13.34 घंटे का होगा पहला रोजा, 10 वर्ष पूर्व 2016 में 15.45 घंटे का था सबसे लंबा रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramadan 2026 : 13.34 घंटे का होगा पहला रोजा, 10 वर्ष पूर्व 2016 में 15.45 घंटे का था सबसे लंबा रोजा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
सर्दियों की तरफ बढ़ते माहे रमजान की वजह से इस बार पहला रोजा 13 घंटे 34 मिनट का होगा। पिछले 10 वर्षों में रमजान का सबसे लंबे रोजे की अवधि में 2 घंटे 11 मिनट की कमी आई है।
रमजान 2026 की तारीख
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
सर्दियों की तरफ बढ़ते माहे रमजान की वजह से इस बार पहला रोजा 13 घंटे 34 मिनट का होगा। पिछले 10 वर्षों में रमजान का सबसे लंबे रोजे की अवधि में 2 घंटे 11 मिनट की कमी आई है। वर्ष 2016 में सबसे लंबे रोज की अवधि 15 घंटा 45 मिनट थी। जो इस बार घट गई है। आने वाले वर्षों में इस अवधि में और कमी आएगी।
Trending Videos
बारिश और गर्मी से गुजरते हुए रमजान अब सर्दियों में पहुंचने लगा है। अगर चांद का दीदार हुआ तो रमजान के पाक महीने की शुरुआत 18 फरवरी से हो सकती है। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे माह रोजा रखते हैं। वही, इस साल सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा इरफानिया दारुल किरत बागी के मोहतमिम कारी रहमतुल्लाह के अनुसार, रोजा की अवधि का कम या ज्यादा होना महीने पर होता है। गर्मियों में दिन लंबा होता है, इसलिए रोजे की अवधि अधिक होती है। जैसे-जैसे रमजान सर्दियों की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे रोजे के घंटों में कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि इस रमजान में पांच जुमा पड़ने की उम्मीद है। अगर 18 फरवरी की शाम चांद नजर आया तो 19 फरवरी से मुकद्दस रमजान की शुरुआत हो जाएगी। इस हिसाब से आखिरी रोजा 20 मार्च को होगा। इन 30 दिनों में रोजेदारों को इबादत करने के लिए पांच जुमा मिलेगा। इस बार पांच जुमे 20 फरवरी, 27 फरवरी, छह मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को पड़ने की उम्मीद है। इस हिसाब से इस बार आखरी रोजा अलविदा के दिन होगा।