सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devipatan Fair: One hundred and twenty-five thousand devotees visited to have darshan of Maa Pateshwari

देवीपाटन मेला : सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Devipatan Fair: One hundred and twenty-five thousand devotees visited to have darshan of Maa Pateshwari
बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को देवीपाटन मेले का शुभारंभ मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने पूजन-अर्चन कर कलश स्थापना की। भोर से ही श्रद्धालु माता के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पहले दिन करीब सवा लाख लोगों ने माता के दर्शन किए। मेले में जिले के साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से करीब 1100 दुकानें व्यापारियों ने लगाई हैं। 100 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
Trending Videos

51 शक्तिपीठों में शामिल मां पाटेश्वरी धाम में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। पहले दिन मंदिर में उमड़े आस्था के सैलाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। प्रशासन ने 25 लाख लोगों के आने का अनुमान लगाया है, यह संख्या 30 से 35 लाख भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को व्यवस्था कड़ी होने से मां पाटेश्वरी के दर्शन में लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। चटाई बिछाने के साथ ही धूप से बचाव के लिए टेंट भी लगा था, ताकि गर्मी में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। 14 अधिकारियों की टीम हर पल की जानकारी लेती रही। अस्थायी बस अड्डे और पार्किंग स्थल पर भी पेयजल व बैठने के इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। पूरे मेले क्षेत्र में 1974 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को और अधिक भीड़ होगी। शुक्रवार को परंपरागत रूप से मां पाटेश्वरी के दर्शन में लोग बाहर जिलों से भी आते हैं, वहीं नवरात्र का दूसरा दिन होने से विशेष पूजा का अपना अलग ही महत्व है। इसे देखते हुए भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन ने तैयारी और तेज कर दी है।
मां के दर्शन से हुए निहाल
नवरात्र में मां के दर्शन से श्रद्धालु काफी भावुक दिखे। मां की झलक पाने से ही उन्हें संतोष मिला। सिद्धार्थनगर से आईं गीता ने बताया कि उनको इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। मां का दिव्य रूप देखकर ही संतोष मिला। इसी तरह गोंडा से आईं नीलम भी माता के दर्शन के बाद खुश नजर आईं। बस्ती से आए दुर्गेश पांडेय ने भी मां पाटेश्वरी के दर्शन किए। मां से अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की कामना क। इस तरह श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा।
मेले से कारोबारियों में उत्साह
मेले में कपड़ों के साथ ही जूता-चप्पल, बर्तन, खिलौनों की दुकानें तो लगी ही हैं। फूलों, सजावटी सामनों की बिक्री करने वाले तथा चाट और मिठाई के दुकानदार भी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक महीने में अच्छा व्यवसाय होगा। व्यापारी नेता अनिल लाठ ने बताया कि देवीपाटन मेला सभी के लिए शुभ है। बड़े और छोटे कारोबारियों की तकदीर तय होती है। श्याम बिहारी ने बताया कि 100 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed