{"_id":"69bc1ef690387a7a4c0d7a57","slug":"evaluation-of-16511-answer-sheets-of-the-up-board-exam-has-been-done-balrampur-news-c-99-1-slko1029-144823-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यूपी बोर्ड परीक्षा की 16511 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यूपी बोर्ड परीक्षा की 16511 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को दो केंद्रों में हुआ। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मूल्यांकन में तेजी आई है। दोनों केंद्रों पर 16511 कॉपियां जांची गईं हैं। हाईस्कूल की 10,758 तथा इंटरमीडिएट की 5,753 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 4691 और इंटरमीडिएट की 2721 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। एमपीपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 6057 और इंटरमीडिएट की 3032 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
डीआईओएस ने मूल्यांकन में सतर्कता बरतने के निर्देश परीक्षकों को दिए। बताया कि गणित, विज्ञान अथवा अन्य किसी भी विषय में यदि विद्यार्थियों ने बाएं पृष्ठ पर भी उत्तर लिखे हों तो उनका भी समुचित मूल्यांकन किया जाए। भाषाई त्रुटि की जांच हिंदी, अंग्रेजी जैसे भाषा के विषय में ही की जाए। अन्य विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में उदार दृष्टिकोण अपनाएं। हाईस्कूल में 70 अंकों की लिखित परीक्षा के तहत 20 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई है। शेष 50 अंकों की परीक्षा लिखित उत्तर पुस्तिकाओं पर कराई गई है। जांची जा रही उत्तरपुस्तिका में निर्धारित पूर्णांक 50 से अधिक प्राप्तांक किसी भी दशा में न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी प्रश्नोत्तर न तो अमूल्यांकित रहे और न ही किसी प्रश्नोत्तर का गलत मूल्यांकन हो। बताया कि मूल्यांकन में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
Trending Videos