{"_id":"69bc2017e5f0a690980b4edd","slug":"fire-broke-out-in-jarwas-forest-two-bighas-of-land-burned-balrampur-news-c-99-1-brp1010-144806-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जरवा के जंगल में लगी आग, दो बीघा क्षेत्र जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जरवा के जंगल में लगी आग, दो बीघा क्षेत्र जला
विज्ञापन
बलरामपुर के जरवा स्थित जंगल में लगी आग।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। सोहलवा वन्य जीव प्रभाग के रेंज रामपुर में कोतवाली जरवा के पीछे जंगल में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में करीब दो बीघा क्षेत्र चपेट में आया है।
सूचना मिलते ही रेंजर प्रभात वर्मा, डिप्टी रेंजर वीर बहादुर, वनरक्षक हरदीन व वैदु मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। आग पर काबू न पाने पर दमकल विभाग को बुलाया गया। फायरमैन शिवशंकर, अभय पांडे, मनोज और जावेद अहमद की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक करीब दो बीघा क्षेत्र में फैली सूखी पत्तियां और छोटे पेड़-पौधे जलकर राख हो चुके थे।
आग लगने की सूचना तत्काल दें : रेंजर
रेंजर प्रभात वर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में पत्तियां व टहनिया सूख जाती हैं। इससे जंगल में आग लगने से पेड़-पौधों के साथ-साथ कई दुर्लभ जीव-जंतु भी इसकी चपेट में आ जाते हैं, जिससे वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि कहीं भी आग लगने की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके। विभाग लगातार ग्रामीणों को जंगल में न जाने और सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रहा है, लेकिन महुआ बीनने और लकड़ी इकट्ठा करने के लिए लोग जंगलों में पहुंच रहे हैं।
Trending Videos