सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Namaz will be offered today in 700 Eidgahs and mosques.

Balrampur News: आज 700 ईदगाह व मस्जिदों में अदा होगी नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Namaz will be offered today in 700 Eidgahs and mosques.
बलरामपुर के नौशहरा ​स्थित म​स्जिद में साफ सफाई करते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को जिलेभर की करीब 700 ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। ईद को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह है और बाजारों से लेकर मोहल्लों तक त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
Trending Videos



जिले की लगभग 500 ईदगाहों और 200 मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क है। ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों और ईदगाहों की सफाई और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई स्थानों पर नमाजियों की सुविधा के लिए टेंट, पानी और छाया की व्यवस्था की गई है, ताकि धूप से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी शहर मुफ्ती मौलाना नूर अहमद कादरी ने बताया कि ईद खुशियों और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की कि वे ईद की नमाज से पहले जरूरतमंदों को सदका और जकात अवश्य अदा करें, ताकि गरीब भी इस खुशी में शामिल हो सकें। गोंडा रोड स्थित बड़ी ईदगाह के सदर इरशाद आलम ने बताया कि ईदगाह की पोताई और सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। नमाजियों की सुविधा के लिए बाहर टेंट और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। ईद को लेकर लोग नए कपड़े, सेवईं और अन्य पकवानों की तैयारियों में जुटे हैं।




इन स्थानों पर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

-- मोहल्ला सराय फाटक स्थित रहीमबक्स (बीच वाली ईदगाह) - सुबह 8:15 बजे

-- मोहल्ला बलुहा स्थित कालिया मस्जिद -सुबह 8:00 बजे

-- मोहल्ला गोविंदबाग स्थित हाजी इब्राहिम मिस्त्री मस्जिद -सुबह 8:30 बजे

-- बीबी बादी साहिबा ईदगाह, सराय फाटक - सुबह 9:00 बजे

-- नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह - सुबह 9:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed