सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agniveer recruitment rally in Bareilly from tomorrow Two platoons of PAC and traffic police will be deployed

बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली आज से: सुरक्षा के लिए दो प्लाटून पीएसी, 15 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली बुधवार से शुरू हो रही है। 11 से 23 मार्च तक होने वाली भर्ती रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ रेलवे, रोडवेज, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। यहां आने वाले अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, 25 ई-बसों को भी लगाया जाएगा। 

Agniveer recruitment rally in Bareilly from tomorrow Two platoons of PAC and traffic police will be deployed
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में अग्निवीर सेना भर्ती रैली और एसआई भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ रेलवे, रोडवेज, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से रैली और परीक्षा दौरान दो प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। विभिन्न रूटों पर 150 रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। शहर में 15 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी, ताकि जाम की समस्या न हो और अभ्यर्थी आसानी से अपने केंद्रों तक पहुंच सकें।

Trending Videos


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान रात में नकटिया से ट्रैफिक भी वन-वे किया जाएगा। भर्ती रैली 13 दिन चलेगी। रोजाना औसतन एक हजार अभ्यर्थी आएंगे। दो दिन एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान 38 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे ताकि दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को आसानी से परीक्षा केंद्रों की जानकारी मिल सके। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लिया है, जहां अतिरिक्त भीड़ के कारण जाम की समस्या हो सकती है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 25 ई-बसों को भी लगाया जाएगा।

11 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती 
बरेली में सेना भर्ती कार्यालय की ओर से वर्ष 2025-26 में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 11 से 19 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान बरेली समेत 13 जिलों के चयनित करीब दस हजार अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा। इसके लिए जाट रेजिमेंट सेंटर में तैयारी पूरी हो चुकी है । भर्ती कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया कि जिन अभ्यार्थियों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वह समय से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। 

अभ्यर्थी अपने अभिलेखों की मूल प्रति के साथ दो-दो छायाप्रतियां भी साथ लाएं। एजेंटों व दलालों से सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए उम्मीदवारों का पंजीकरण भारतीय सेना की वेबसाइट पर एक अप्रैल तक जारी रहेगा। जो अभ्यर्थी पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वह अविलंब करा लें। 

ट्रेडवार कब, किस जिले की होगी भर्ती
  • 11 मार्च- अग्निवीर (टेक्निकल) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए)।
  • 12 मार्च- अग्निवीर (ट्रेड्समेन 8वीं, 10वीं) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए और अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी)
  • 13 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी।
  • 14 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) शाहजहांपुर, सीतापुर।
  • 15 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) संभल और पीलीभीत।
  • 16 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) हरदोई।
  • 17 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) फर्रुखाबाद।
  • 18 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदायूं।
  • 19 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed