{"_id":"69c11497c990eebc17077e47","slug":"agriculture-department-team-busted-fake-fertilizer-racket-in-bareilly-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोदाम में बनाई जा रही थी नकली खाद, कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोदाम में बनाई जा रही थी नकली खाद, कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर किया भंडाफोड़
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 03:53 PM IST
Link Copied
बरेली में कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ रविवार को हरुनगला में एक गोदाम में छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में संदिग्ध खाद रखी मिली। इस खाद में लाल मिट्टी मिलाकर बोरियों में भरा जा रहा था। टीम ने खाद के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इस खाद की बरेली और मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था।
जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर विभाग के प्रवर्तन दल ने पुलिस बल के साथ एक गोदाम में छापा मारा था। गोदाम में अनाधिकृत रूप से खाद बनाई जा रही थी। अवैध रूप से माइक्रो न्यूट्रिएंट, एमओपी, फेरस सल्फेट का भंडारण किया गया था। मौके पर लाल मिट्टी, खाली बोरियां और पैकिंग मशीन भी पाई गई है। गोदाम मालिक उर्वरक बनाने और भंडारण संबंधित कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर गोदाम को सील कर दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।