सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal weapons were supplied before the violence in Bareilly police arrested two accused in Bareilly

UP News: बरेली में बवाल से पहले सप्लाई किए गए थे अवैध हथियार, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध असलाहों की सप्लाई करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश तसलीम और सोमू खान उर्फ औसाफ है। दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त थे।

Illegal weapons were supplied before the violence in Bareilly police arrested two accused in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल में पुलिस पर हमला करने के आरोपियों को अवैध हथियार सप्लाई किए गए थे। बहेड़ी थाना पुलिस ने ऐसे ही दो शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। कोर्ट ने इन्हें जेल भेज दिया है।

Trending Videos


बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बहेड़ी निवासी तसलीम और शेरगढ़ निवासी सोमू खान उर्फ औसाफ ने ये अवैध हथियार सप्लाई किए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शेरगढ़ अड्डे पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़  लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता लगा कि दोनों की दोस्ती हिस्ट्रीशीटर इशरत अली से थी। आरोपियों से बरामद स्विफ्ट कार भी उसी की बताई जा रही है, इसका इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई में हो रहा था। पुलिस ने इनके पास से पांच अवैध 32 बोर पिस्टल, 36 कारतूस, दो तमंचे, एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

फोन में मिले बवाल के वीडियो-फोटो 
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन चेक किए तो उसमें बवाल के दौरान के कई वीडियो और फोटो मिले। एक वीडियो में गिरोह का सरगना इशरत अली अवैध पिस्टल से टेस्ट फायर करता दिखाई दे रहा था। सोमू खान ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को हुए बवाल के दौरान उसने झुमका तिराहा पर बड़ी खेप में पिस्टल और कारतूस पहुंचाए थे। गिरोह के सदस्य वीडियो कॉल के जरिये हथियारों की सप्लाई की पुष्टि करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed