{"_id":"69485c33016fe93ccd01cf26","slug":"a-record-december-21st-was-the-coldest-day-in-ten-years-badaun-news-c-123-1-sbly1018-153269-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिकॉर्ड... दस सालों में सबसे ठंडा रहा 21 दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिकॉर्ड... दस सालों में सबसे ठंडा रहा 21 दिसंबर
विज्ञापन
शहर के अंदर भी वाहनों की लाइट जलाकर निकले लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। चौबीस घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन और दो डिग्री की गिरावट होने से पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। 21 दिसंबर यानी रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा है। रविवार की सुबह जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पारा लुढ़कने से लोग घरों में ही कैद रहे, बहुत जरुरी काम होने पर ही बाहर निकले। इससे बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखी।
लगातार बढ़ रही ठंड से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। कोहरे में लोग लाइट जलाकर गुजरे। सुबह से ही बादल छाने के साथ ही गलन बढ़ गई। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को उठानी पड़ रही है। मौसम की मार झेल रहे लोगों ने सर्दी से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लिया।
सुबह और शाम के समय 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा के कारण गलन महसूस की जा रही है। रात से ही घना कोहरा शुरू हो गया था। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। हालांकि नौ बजे के बाद कोहरा छंट गया। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। इसके कारण पार्कों में भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आई। नियमित सुबह की सैर करने वाले लोगों ने अपने समय में बदलाव किया। दिन ढलते ही सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले जल्दी सन्नाटा पसर गया। इससे बाजार में खरीदारी पर असर पड़ा। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। वहीं लोकल मार्गों से लेकर अन्य रास्तों पर आवाजाही कम रही।
जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि बीते 24 घंटे में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने के कारण जिले में शिमला जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। रविवार की सुबह जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी तापमान में गिरावट और भी हो सकती है।
सर्दी से कांपते हुए इलाज को पहुंचे मरीज
रविवार को अस्पताल बंद होने के बाद भी मरीज इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए कांपते हुए पहुंचे। कोहरा और सर्दी के चलते आरोग्य मेलों में मरीजों की संख्या भी कम रही।
सर्दी से बचाव के लिए दिनभर जलाए अलाव
सर्दी से बचने के लिए लोगों को दिन में अलाव का सहारा लेना पड़ा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाईवे किनारे समेत अन्य स्थानों पर दिन में अलाव जलते हुए देखे गए।
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2015 21.5 9.5
2016 22 10
2017 22 08
2018 22.2 10.2
2019 20 8.7
2020 21 7.5
2021 20 9
2022 21 9
2023 22 10
2024 20 10
2025 18 9
कड़ाके की ठंड में बढ़ रहे हार्ट अटैक और पैरालाइसिस के मरीज
बदायूं। उच्च रक्तचाप और शुगर के रोगियों की लापरवाही उन्हें लकवा और हार्टअटैक का शिकार बना रही है। जिला अस्पताल में इन रोगियों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई है। रोजाना पांच से सात मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि ये संख्या पंद्रह दिन पहले तक केवल एक से दो थी।
सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि लोग उच्च रक्तचाप और शुगर से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं खानपान में बदलाव के कारण अधिकांश वृद्धि भी उच्च रक्तचाप और शुगर से ग्रस्त हैं। ऐसे कुछ लोग दवा लेते हैं। कुछ दवा नहीं लेते हैं। नियमित दवा का सेवन नहीं करने वाले और कई गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। ठंड बढ़ने के बाद अधिक उम्र के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। संवाद
Trending Videos