{"_id":"69485c4a3e04ad48c30e795a","slug":"heaters-have-been-installed-in-the-womens-hospital-providing-relief-to-admitted-patients-badaun-news-c-123-1-sbly1001-153324-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला अस्पताल में लगे हीटर, भर्ती मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला अस्पताल में लगे हीटर, भर्ती मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन
अब: जिला महिला अस्पताल में लगा हीटर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को आखिरकार ठंड से राहत मिल गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और वार्डों में हीटर की व्यवस्था कराई गई। हीटर लगने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। वार्डों में भर्ती महिलाएं बीते कई दिन से सर्दी से परेशान थीं।
रविवार को अमर उजाला में जिला महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें बताया गया था कि डॉक्टरों और कर्मचारियों के कमरों में तो हीटर चल रहे हैं, लेकिन मरीजों के वार्ड ठंड में ठिठुर रहे हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने वार्डों में हीटर लगवाने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद मरीजों को राहत मिलती नजर आई।
वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार रामौतार का कहना है कि हीटर न होने के कारण रात में काफी परेशानी होती थी। ठंड से मरीजों की हालत और खराब हो रही थी, खासकर प्रसूता महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हो रही थी। तीमारदार धनश्याम ने बताया कि कई बार स्टाफ से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
शनिवार देर रात में अचानक वार्ड में हीटर लगाया गया। इससे वार्ड का तापमान कुछ सामान्य हुआ। वहीं, दिन में भी हीटर चलाया गया। इससे मरीजों को ठंड से काफी राहत मिली। वहीं तीमारदारों का कहना है कि अगर मीडिया में खबर प्रकाशित न होती, तो शायद मरीजों को यह राहत नहीं मिल पाती।
Trending Videos