सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car hits three bike riders, couple dies

Budaun News: कार ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, दंपती की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के शेखूपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Car hits three bike riders, couple dies
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी पप्पू (40) पुत्र जसरूद्दीन अपनी भतीजे व पत्नी के साथ कादरचौक गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह बाइक से लौट रहे थे तभी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि भजीता यूसुफ (22) घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दंपती के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


पप्पू खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। करीब दस दिन पहले सड़क हादसे में उनका हाथ टूट गया था। उसकी हकीम से देशी दवा चल रही थी। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मिढौली में हर दूसरे दिन हाथ पर पट्टी होती थी। बृहस्पतिवार की सुबह भी करीब पांच बजे पप्पू अपने भतीजे यूसुफ और पत्नी आसमां के साथ बुलेट से गांव मिढ़ौली गए थे। हाथ पर पट़्टी कराने के बाद वह लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे जैसे ही उनकी बाइक शेखूपुर पुलिस चौकी के पास पहुंची कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक कि परखच्चे उड़ गए। छिटककर बाइक सवार दंपती सिर के बल सड़क पर जा गिरे। वहीं यूसुफ कच्चे रास्ते पर जा गिरा। सिर के बल सड़क पर गिरने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू का भतीजा यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। दंपती के एक बेटा है, जिसके सिर से अब मां व पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने दोनाें के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। कार की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed