सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   "Launching" of candidates for Vidhansabha elections at events organised by MP supporters

Hardoi News: सांसद समर्थकों के आयोजनों में विस चुनाव के दावेदारों की ''लॉचिंग''

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
"Launching" of candidates for Vidhansabha elections at events organised by MP supporters
विज्ञापन
फोटो-22-अहिरोरी में सांसद जय प्रकाश और पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा समेत भाजपा नेताओं का स्वागत करते आयोजक। स्रोत आयोजक
Trending Videos

फोटो-23-इटारा के होली मिलन समारोह में पारिषा तिवारी और जय प्रकाश का स्वागत करते आयोजक। संवाद
अहिरोरी के आयोजन में पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा के साथ दिखीं सांसद की गलबहियां
आनंद मिश्रा
हरदोई। होली मिलन समारोह के बहाने सियासत तेज हो चली है। रविवार को दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए समारोहों को विधानसभा चुनाव के दावेदारों का लॉचिंग पैड माना जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों ही आयोजन सौम्य और सरल माने जाने वाले सांसद जय प्रकाश के समर्थकों की ओर से थे।
समारोहों में मंचों पर मौजूद लोगों को लेकर भी हर तरफ चर्चाओं का दौर तेज है। 1991 में पहली बार दिल्ली का सफर तय करने वाले जय प्रकाश सातवीं बार सांसद हैं। हालांकि सातवीं बार सांसद चुने जाने के बाद से जय प्रकाश के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। बहरहाल इस बदलाव के बीच बात होली मिलन समारोह से निकली चर्चाओं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अहिरोरी में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह ने किया था। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जय प्रकाश इस समारोह में शामिल हुए। उनके साथ मंच पर पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा, भाजपा नेता राजा बख्श सिंह, बावन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य पारुल दीक्षित भी नजर आए।
सांडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अहिरोरी रविवार को कई सुगबुगाहट छोड़ गया। 2007 में बसपा के टिकट पर तत्कालीन अहिरोरी सीट से विधायक चुने गए वीरेंद्र वर्मा मंच पर थे। वह कांग्रेस के टिकट पर हरदोई से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। सांडी के मौजूदा विधायक प्रभाष कुमार के विकल्प के तौर पर टिकट का दावा करते नजर आ रहे हैं। सांसद जय प्रकाश के साथ वीरेंद्र वर्मा की गलबहियां यूं ही नहीं हैं। भविष्य के चुनाव से जोड़कर यह आयोजन देखा जा रहा है। नेताओं के भाषण में भी कुछ इस तरह के संकेत मिले हैं।

इनसेट
इटारा गांव के होली मिलन की सियासी गलियारे में चर्चा
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के इटारा गांव में भी रविवार को एक होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन भी सांसद जय प्रकाश के करीबियों ने किया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय प्रकाश थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि पारिषा तिवारी मौजूद थीं। पारिषा पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय हो गईं। सार्वजनिक कार्यक्रमों का न सिर्फ आयोजन करने लगीं बल्कि लोगों के सुख-दुख में भी शामिल होने लगीं। होली से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने खुद को शाहाबाद से भाजपा के टिकट का दावेदार भी बताया था। सांसद जय प्रकाश के साथ कार्यक्रम में शामिल होना पूरे इलाके को एक बड़ा संदेश दे गया, हालांकि शाहाबाद से मौजूदा विधायक और प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का विकल्प बन पाना पारिषा के लिए चुनौती जैसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed