सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Parking area at three places in Hathras

Hathtras News: प्रशासन सख्त, बेतरतीब खड़े नहीं होंगे वाहन, इन तीन जगहों पर बनाए गए पार्किंग एरिया

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 12 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

इन तीन स्थानों के अलावा अगर एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे या मुख्य मार्गों के किनारे गाड़ी खड़ी पाई गई तो पुलिस सीधे चालान या वाहन को सीज करने की कार्रवाई करेगी।

Parking area at three places in Hathras
बाजार में जाम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

सड़कों पर अवैध पार्किंग और बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए हाथरस जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न मार्गों पर तीन होल्डिंग एरिया (पार्किंग स्थल) चिह्नित किए गए हैं। जहां पर यह वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इन तीन स्थानों के अलावा अगर एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे या मुख्य मार्गों के किनारे गाड़ी खड़ी पाई गई तो पुलिस सीधे चालान या वाहन को सीज करने की कार्रवाई करेगी।

Trending Videos


यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहनों के सुरक्षित ठहराव के लिए तीन स्थान तय किए हैं।  जिलाधिकारी ने कहा है कि अक्सर देखा जाता है कि ट्रक, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य मालवाहक वाहन सड़कों के किनारे असुरक्षित तरीके से खड़े रहते हैं। इससे कोहरे या रात के समय भीषण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन होल्डिंग एरिया का मुख्य उद्देश्य इन वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क कराना है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करना मोटर वाहन अधिनियम-1988 और केंद्रीय/उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के तहत दंडनीय अपराध है। यदि कोई चालक नियमों का उल्लंघन करता है, तो चालान किया जाएगा। गंभीर लापरवाही की स्थिति में परिवहन विभाग और पुलिस वाहन को सीज भी कर सकती है।

इन तीन जगहों पर बनाए गए पार्किंग एरिया

  1. गांव मीतई बाईपास: थाना चन्दपा के पास (एनएच -509)
  2. बरोस टोल प्लाजा : आगरा रोड, थाना सादाबाद (एनएच -509)
  3. मुगल गढ़ी से 200 मीटर आगे : गांव फुलराई की तरफ, थाना सिकंदराराऊ (एनएच -34)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed