सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Students jumped with joy after seeing their marks, 4782 passed the 10th exam.

Jhansi: नंबर देखकर खुशी से उछल पडे़ सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थी, इस स्कूल के छात्र ने हासिल किए सर्वाधिक अंक

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Apr 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले में सर्वाधिक अंक महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के कार्तिकेय शुक्ला ने 98.6 फीसदी हासिल किया। वहीं, माउंट लिट्रा जी स्कूल के रुद्र प्रताप सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

Jhansi: Students jumped with joy after seeing their marks, 4782 passed the 10th exam.
खुशी का इजहार करते विद्यार्थी। - फोटो : कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार

सीबीएसई की 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हो गया। मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में अच्छे अंक देखकर उनके चेहरे खिल गए। परिजनों ने मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। जिले में सर्वाधिक अंक महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के कार्तिकेय शुक्ला ने 98.6 फीसदी हासिल किया। वहीं, माउंट लिट्रा जी स्कूल के रुद्र प्रताप सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
Trending Videos


परिजनों ने मुंह मीठा कर किया खुशी का इजहार
17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चली परीक्षा में 4782 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सीबीएसई ने परीक्षा खत्म होने के 36 दिन बाद यानी 14 अप्रैल को परिणाम जारी कर दिया। इसकी खबर लगते ही छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट पर परिणाम देखना शुरू कर दिया। शिक्षक भी अपने स्कूल में विद्यार्थियों का परिणाम देखने में जुट गए। शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अभिभावकों और उनके रिश्तेदारों ने बधाई दी और मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई सेशन-2 परीक्षा का विकल्प
सीबीएसई की जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि इस बार परिणाम शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए सीबीएसई ने सेशन-2 परीक्षा का विकल्प दिया है। यह परीक्षा 15 मई से एक जून के बीच आयोजित की जाएगी। छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed