सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway News: ATVM facilitators appointed at these stations including Jhansi

Railway News: झांसी सहित इन स्टेशनाें पर एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त, रेलवे ने दी दिव्यांगों को प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Apr 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ने मार्च तक 12 स्टेशनों पर 22 एटीवीएम के लिए 65 फैसिलिटेटर नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे थे। अब सात स्टेशनों के लिए 16 दिव्यांगाें को तैनाती दी गई है।

Railway News: ATVM facilitators appointed at these stations including Jhansi
एटीवीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सात रेलवे स्टेशनों पर पहली बार 16 दिव्यांग फैसिलिटेटर के रूप में नियुक्त किए गए हैं। ये सभी स्टेशनों पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन) का संचालन करेंगे।
Trending Videos

रेलवे ने मार्च तक 12 स्टेशनों पर 22 एटीवीएम के लिए 65 फैसिलिटेटर नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे थे। रिटायर्ड रेलकर्मी व उनके परिजनों को प्राथमिकता दी जाती है। पहली बार रेलवे ने दिव्यांगाें को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए आवेदन मांगे थे। अब सात स्टेशनों के लिए 16 दिव्यांगाें को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात स्टेशनों पर 16 दिव्यांगाें को तैनाती
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ग्वालियर स्टेशन पर चार, झांसी स्टेशन पर तीन, ललितपुर स्टेशन पर तीन, डबरा पर दो, उरई पर दो, चित्रकूट धाम कर्वी एवं खजुराहो स्टेशन पर एक-एक दिव्यांग को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ये नियुक्तियां दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह है एटीवीएम सुविधा
रेलवे स्टेशन पर सामान्य टिकटों के लिए काउंटराें पर लगने वाली लंबी कतारों व धक्का मुक्की से बचाने के लिए एटीवीएम स्थापित की गई है। यात्री स्वयं भी इसका प्रयोग कर टिकट निकाल सकते हैं। इसके अलावा उनकी मदद के लिए रेलवे ने एटीवीएम में फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं, जो यात्रियों को मशीन के उपयोग में सहायता प्रदान करेंगे। एटीवीएम से टिकट जारी कराने पर फैसिलिटेटर को कार्ड रिचार्ज पर तीन प्रतिशत का कमीशन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed