{"_id":"69541d7390ea4fb2f40f2607","slug":"the-temperature-in-kannauj-the-city-of-perfumes-has-reached-six-degrees-celsius-kannauj-news-c-12-1-knp1038-1377260-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा इत्रनगरी का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा इत्रनगरी का तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इस बार हल्कू और जबरा नहीं थे, लेकिन पूस की रात सबसे सर्द रही। सोमवार को रात का तापमान छह डिग्री पर पहुंच गया यह इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि उत्तर-पश्चिम हवा के प्रभाव से अभी तापमान और भी नीचे जा सकता है। वहीं, कोहरे के साथ पाला भी गिर रहा है, जिससे फसलों की सेहत भी बिगड़ने लगी है। मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मंगलवार दोपहर सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन शीतलहर ने लोगों परेशान किया।
मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों के पहिए थम गए। दृश्यता शून्य होने से सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई दिए। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन शीतलहर चलने के कारण पूरे दिन लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश में लगे रहे। धूप निकलने के बाद दिन का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर रहा। दिनभर शीतलहर चलने से लोग घरों में दुबके रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कहा कि आने वाले दिनों में सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने के अनुमान हैं। दिन के समय हल्की धूप के साथ शीतलहर भी चलेगी।
30 दिसंबर का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम तापमान
2021 19.4 8.2 डिग्री
2022 20.0 9.4 डिग्री
2023 19.6 8.7 डिग्री
2024 18.8 9.3 डिग्री
2025 17.6 7 डिग्री
शीतलहर ने बढ़ाई किसानों की चिंता
सर्दी और कोहरे ने किसानों को पहले से ही परेशान कर रखा था और मंगलवार को बादल छा जाने से किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। इससे आलू, सरसों और मटर समेत दलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है। फसलों में रोग के साथ ही फूल गिर जाएगा और पैदावार कम हो जाएगी। पाला गिरने से गेहूं की पत्तियां पीली पड़ गई हैं।
वर्जन
इस सीजन में सोमवार की रात को न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में कन्नौज जनपद सबसे अधिक सर्द रहा। पश्विमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी तापमान और भी गिरने की संभावना है। पाला से बचाने के लिए किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करना चाहिए।
-डॉ. अमरेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
Trending Videos