सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Wedding set for May 12th now a funeral bier awaits BDC member plunges into gorge along with his bike

Banda: ‘12 मई को थी शादी, अब उठेगी अर्थी’, बीडीसी सदस्य बाइक समेत खाई में गिरा, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: फतेहपुर के बुधौली निवासी बीडीसी सदस्य अनुज कुमार की बांदा के पैलानी में बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। 12 मई को होने वाली शादी से पहले हुए इस हादसे ने परिवार में कोहराम मचा दिया है।

Banda Wedding set for May 12th now a funeral bier awaits BDC member plunges into gorge along with his bike
सांकेतिक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांदा जिले में अनियंत्रित बाइक खाई में गिरने से फतेहपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बुधौली गांव निवासी अनंतराम ने बताया कि उनका भतीजा अनुज कुमार (28) क्षेत्र पंचायत सदस्य था। रात 12 बजे तक वह अपने घर में था।

Trending Videos

उसके बाद वह लोग सोने के लिए चले गए। रात में ही वह अपनी ननिहाल पैलानी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव जा रहा था। पैलानी के नरी गांव के पास मोड़ पर अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक समेत खंती में गिर गया। ग्रामीणों ने देखा तो डायल-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।तभी उसके मोबाइल पर उसकी ननिहाल से फोन आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा बोले- अनुज की 12 मई को शादी थी
इससे उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस और परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां युवक ने दम तोड़ दिया। चाचा के मुताबिक, अनुज की 12 मई को शादी थी। वह तीन भाई व दो बहनों में बड़ा था। पिता संतराम कानपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि मोड़ में बाइक के अनियंत्रित होने से खाई में गिरने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed