फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah CM Yogi makes a major political move will target seven assembly seats in a single day

Etawah: सपा के गढ़ में सीएम योगी का बड़ा सियासी दांव, एक ही दिन में सात विधानसभा सीटों को साधेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 26 Jul 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 10:23 AM IST
सार

Etawah News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी और इटावा की कुल सात विधानसभा सीटों को साधने के लिए एक ही दिन में दोनों जिलों का दौरा कर रहे हैं। विकास परियोजनाओं की सौगात के बहाने भाजपा यहां राजनीतिक जमीन मजबूत करने की जुगत में है।

विज्ञापन
Etawah CM Yogi makes a major political move will target seven assembly seats in a single day
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2022 के विधानसभा चुनाव, नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव, 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के अब फिर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक ही दिन में सपा के मैनपुरी और इटावा की सात विधानसभा सीटों को साधेंगे। माना जा रहा है कि वह चुनाव से ठीक पहले परियोजनाओं की सौगात के रूप में पिच तैयार करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

इटावा और मैनपुरी सपा के सबसे बड़े गढ़ माने जाते हैं। यही वजह है कि भाजपा का इन जिलों पर खास फोकस रहता है। इटावा में विधानसभा की तीन सीटें इटावा सदर, भरथना और जसवंतनगर हैं। वहीं मैनपुरी में मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल चार सीटें हैं। हालांकि काफी प्रयासों के बावजूद सात में से चार सीटें अभी भी सपा के ही खाते में हैं। इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद भी सपा के ही हैं।

विज्ञापन

एक दिन में ही लगातार जिलों में दौरा रखा
विधानसभा के साथ मैनपुरी की लोकसभा सीट भी सपा के लिए मजबूत मानी जाती है। इस पर वर्तमान में डिंपल यादव सांसद हैं। मैनपुरी की लोकसभा सीट को मजबूत करने में इटावा की जसवंतनगर की सीट की अहम भूमिका रहती है। यहां से सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। इसी वजह से इटावा मैनपुरी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन में ही लगातार इन दिनों जिलों में दौरे का दिन रखा है। पहले मैनपुरी को साधने के शाम को मुख्यमंत्री इटावा को साधेंगे।

प्रभारी मंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलावती भी शामिल रहेंगी। मंच पर सदर विधायक, जिलाध्यक्ष को ही स्थान मिल सकेगा। माना जा रहा है लगभग 10 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं लखनऊ से आए एजेंसी के लोगों ने किए हैं।

विज्ञापन

दल छोड़कर गए लोग हो सकते हैं शामिल
रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ लोग अन्य दलों के भी शामिल हो सकते हैं। इनमें से कुछ लोग भाजपा छोड़कर सपा में आए और फिर सपा छोड़कर भाजपा में जाने की तैयारी वाले शामिल हैं। हालांकि इस संबंध में जिला संगठन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

देर शाम सुरक्षा इंतजामों के लिए दी गई जानकारी
शनिवार देर शाम नुमाइश पंडाल में पुलिसकर्मियों व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी। उन्होंने तैयारियों को परखा व यातायात, सुरक्षा के इंतजामों की ब्रीफिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed