फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah CM Yogi visits SP stronghold today to gift 128 development projects worth 604 crore

Etawah: सपा के गढ़ में CM योगी आज, 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा में भरेंगे हुंकार

Sun, 26 Jul 2026 10:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 10:09 AM IST
सार

Etawah News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने इटावा दौरे के दौरान नुमाइश पंडाल में 604 करोड़ रुपये की लागत वाली 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Etawah CM Yogi visits SP stronghold today to gift 128 development projects worth 604 crore
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले सपा के गढ़ में रविवार को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नुमाइश पंडाल में 604 करोड़ की 128 परियोजनाओं की सौगात जिले को देंगे। इसके साथ जनसभा को भी संबोधित करके भाजपाइयों में जोश भरने का काम करेंगे।

विज्ञापन

मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर 02:35 पर इटावा के लिए रवाना होगा। 02:50 पर वह इटावा के पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर पहुंचेंगे। तीन बजे वह नुमाइश पंडाल पहुंचेंगे। यहां वह 604 करोड़ की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
इसमें 218.74 करोड़ रुपये के लोकार्पण व लगभग 385.22 करोड़ रुपये के शिलान्यस की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके बाद वह चार बजे तक जनसभा करके सरकार की योजनाओं का बखान करके उपलब्धियां बताएंगे। यहां से चार से पौने पांच बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह 05-55 पर फिर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से उनका उड़नदस्ता पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा।

शिलान्यास की यह प्रमुख परियोजनाएं

  • यमुना नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण लागत: 7908.85 लाख विभाग / कार्यदायी संस्था : लोक निर्माण विभाग / उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि० विवरण: ग्राम असवा एवं महावीर पिलुआ (ग्राम रूरा के निकट) के मध्य यमुना नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य (विधानसभा इटावा)
  • पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण लागत: 4911.62 लाख विभाग / कार्यदायी संस्था: गृह विभाग / सी एंड डी एस विवरण: जनपद इटावा की पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल (जी+12) 04 टॉवर का निर्माण कार्य (विधानसभा इटावा)
  • सोनवारा बाईपास से लखना मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण लागत: 3053.90 लाख विभाग / कार्यदायी संस्था: लोक निर्माण विभाग / निर्माण खण्ड-1 विवरण: सोनवारा बाईपास मार्ग किमी 6 से लखना संपर्क मार्ग वाया मानिकपुर मोहन, ददोरा मार्ग के चौनेज 5.700 से 20.450 तक (लम्बाई 14.750 किमी) चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य (विधानसभा इटावा)
  • मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण (बढ़पुरा) लागत: 2584.85 लाख विभाग / कार्यदायी संस्था: बेसिक शिक्षा विभाग/सीएंडडीएस विवरण: मुख्यमंत्री माॅडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) विख-बढ़पुरा परेड छावनी पोस्ट मार्टम हाउस के पास निर्माण कार्य (विधानसभा इटावा)
  • फूप-चौरेला से मधुपुरा मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरणलागत: 2486.36 लाख विभाग / कार्यदायी संस्था: लोक निर्माण विभाग / निर्माण खण्ड-1 विवरण: फूप-चौरेला से मधुपुरा मार्ग (लंबाई 15.800 किमी0) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (विधानसभा भरथना)
विज्ञापन

लोकार्पण की परियोजनाएं

  • लोकार्पण की परियोजनाएं (लागत के अनुसार) रामनगर फाटक पर रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) लागत: 7364.88 लाख विभाग/कार्यदायी संस्था: लोक निर्माण विभाग/उप्र राज्य सेतु निगम लिमिट विवरण: कानपुर-टूण्डला रेल सेक्शन के किमी 1157/13-15 रेल सम्पार संख्या 28 बी रामनगर फाटक पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु (विधानसभा इटावा)
  • नगर पंचायत बकेवर पुनर्गठन पेयजल योजना लागत: 1704.20 लाख विभाग/कार्यदायी संस्था: नगर विकास विभाग / उप्र जल निगम (नगरीय) विवरण: नगर पंचायत बकेवर पुनर्गठन पेयजल योजना (विधानसभा भरथना)।
  • नगर पंचायत लखना पुनर्गठन पेयजल योजना लागत: 1641.36 लाख विभाग/कार्यदायी संस्था: नगर विकास विभाग/उप्र जल निगम (नगरीय) विवरण: नगर पंचायत लखना पुनर्गठन पेयजल योजना (विधानसभा भरथना)
  • नगर पंचायत इकदिल पुनर्गठन पेयजल योजना लागत: 1202.40 लाख विभाग/कार्यदायी संस्था: नगर विकास विभाग / उप्र जल निगम (नगरीय) विवरण: नगर पंचायत इकदिल पुनर्गठन पेयजल योजना (विधानसभा इटावा)।
  • नगर पंचायत भरथना पुनर्गठन पेयजल योजना (पार्ट-2) लागत: 1103.75 लाख विभाग/कार्यदायी संस्था: नगर विकास विभाग / उप्र जल निगम (नगरीय) विवरण: नगर पंचायत भरथना पुनर्गठन पेयजल योजना (पार्ट-2) (विधानसभा भरथना)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed