सब्सक्राइब करें

शव के साथ डेढ़ साल: विमलेश और मिताली ने की थी लव मैरिज, लाखों रुपये का इलाज करवाने से आई आर्थिक तंगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 26 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vimlesh and Mithali did love marriage, financial crisis came due to treatment of lakhs of rupees
income tax officer dead body - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के रावतपुर थाना इलाके के कृष्णापुरी रोशन नगर में डेढ़ साल से आयकर अधिकारी की लाश के घर पर रखने के मामले में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, मृत विमलेश के इलाज के लिए परिवार वालों ने लाखों रुपये खर्च कर दिए। परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा।



करीबियों ने कुछ दिनों तक तो उनसे बातचीत की और फिर दूरी बनानी शुरू कर दी। परिवार पूरी तरह से अकेला पड़ चुका था। शायद यही वजह रही कि किसी को यह पता ही नहीं चला कि विमलेश की मौत हो चुकी और शव इतने समय से रखा हुआ है।

Trending Videos
Vimlesh and Mithali did love marriage, financial crisis came due to treatment of lakhs of rupees
भतीजियों के साथ विमलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हालांकि अब जब पूरा मामला उजागर हुआ तो उनके रिश्तेदार व करीबी घर पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार से हर तरफ इसी मामले की चर्चा है। खबरों के जरिये ही विमलेश के परिवार वालों को जानकारी हुई। क्योंकि अब तक वह भी विमलेश को जीवित मान रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vimlesh and Mithali did love marriage, financial crisis came due to treatment of lakhs of rupees
मोहल्ले के लोग - फोटो : अमर उजाला

रविवार को कानपुर देहात के बनीपारा निवासी विमलेश के मामा मोती लाल व उनके परिवार वाले पहुंचे। इसी तरह कई और रिश्तेदारों ने भी विमलेश के परिजनों से संपर्क किया। वह सभी हैरत में पड़ गए। इन सभी विमलेश के परिवार वालों ने यही बता रखा था कि विमलेश कोमा में है, इलाज चल रहा है।

Vimlesh and Mithali did love marriage, financial crisis came due to treatment of lakhs of rupees
पत्नी मिताली के साथ विमलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इस तरह मिले थे विमलेश और मिताली
परिजनों के मुताबिक विमलेश, मिताली को ट्यूशन पढ़ाता था। धीरे धीरे बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे, फिर भी दोनों ने शादी की थी।

विज्ञापन
Vimlesh and Mithali did love marriage, financial crisis came due to treatment of lakhs of rupees
income tax officer dead body - फोटो : अमर उजाला

शादी में मिताली के परिवार वाले तक शामिल नहीं हुए थे। हालांकि बाद में समय बीतने के साथ ही दोनों परिवार मान गए थे। हालांकि, इस सनसनीखेज मामले के सामने आने पर रिश्तेदारों और करीबियों को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा क्यों हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed