सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Drinking water pipeline ruptured by drill machine, many streets submerged

Kasganj News: ड्रिल मशीन से फटी पेयजल पाइप लाइन, कई गलियां जलमग्न

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline ruptured by drill machine, many streets submerged
फोटो55सोरोंजी में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कसरेट बाजार में हुआ जलभराव । संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोरोंजी। कोतवाली रोड पर लक्ष्मीबाई पार्क के पास विद्युत विभाग लोहे के नए खंभे लगवा रहा है। सोमवार दोपहर कर्मचारी खंभे लगाने के लिए ड्रिल मशीन से सड़क की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान नीचे से गुजर रही पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos

शाम करीब चार बजे जब पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तो क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से पानी तेज गति से बहने लगा। थोड़ी देर में आसपास की कई गलियां जलमग्न हो गईं। गली रामलाल, गली कसरेट बाजार, चौदहपोर तिराहा और बारु बाजार सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। अचानक सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि ड्रिलिंग के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। मामले में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर नुकसान की भरपाई कराई जाएगी और जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कर जलभराव की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed