सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Marriage Grant Scheme started after two years, 217 beneficiaries got the benefit

Kasganj News: दो साल बाद शुरू हुई शादी अनुदान योजना, 217 लाभार्थियों को मिला लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 14 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना दो साल बाद फिर से शुरू हो गई है। साल 2025-26 में जिले के 217 लाभार्थियों को आर्थिक मदद प्रदान की गई है। प्रत्येक लाभार्थी को 20,000 रुपये की अनुदान राशि दी गई। अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos

आर्थिक रूप से निर्बल परिवारों के लिए संचालित इस योजना में बेटियों के विवाह के लिए समाज कल्याण विभाग 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता करता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार लाभ प्राप्त करने वालों में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 151 लाभार्थी शामिल हैं, जबकि सामान्य वर्ग के 66 जरूरतमंदों को भी योजना का लाभ दिया गया है। विभाग की ओर से पात्रों के आवेदनों की जांच के बाद उन्हें योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी सुशांत सांवरे ने बताया कि इच्छुक पात्र व्यक्ति http://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed