{"_id":"69975ad8f687d137640253a5","slug":"student-going-to-take-exam-kidnapped-and-beaten-mahoba-news-c-225-1-mah1002-122647-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: परीक्षा देने जा रहे छात्र को अगवाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: परीक्षा देने जा रहे छात्र को अगवाकर पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
-छात्रों के बीच दोस्ती करने को लेकर चल रहा है विवाद
फोटो 19 एमएएचपी 15 परिचय-जिला अस्पताल में घायल छात्र का उपचार कराते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कस्बा चरखारी के रायनपुर स्थित संस्कृत विद्यालय में संस्कृत का पेपर देने गए छात्र को दिनदहाड़े बाइक और चार पहिया गाड़ी सवार छह से अधिक दबंगों ने अगवा कर बेरहमी से पीटा। छात्र के अचेत होकर गिरने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट की घटना से छात्र का पेपर भी छूट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चरखारी के धनुषधारी निवासी अनूप यादव ने चरखारी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई अंकित यादव (17) संस्कृत विद्यालय जैतपुर में कक्षा 11 में पढ़ता है। उसका परीक्षा केंद्र संस्कृत विद्यालय रायनपुर चरखारी में है। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे वह संस्कृत का पेपर देने गया था। तभी रास्ते में दो बाईकों और कार में सवार छह से अधिक युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपी उसे चार पहिया गाड़ी में डालकर कुड़ार रोड पर जरौली के पास खेतों पर ले गए। जहां लाठी, तमंचों की बट व बेल्टों से उसे पीटा और मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिया। उसकी जेब में पड़े 500 रुपये निकाल लिए और मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी दोस्ती मोहल्ले के ही बॉबी राजा परमार से है। आरोपी युवक उससे दोस्ती तोड़ने का दबाव बनाते हैं। उसने दोस्ती जारी रखी जो दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मामला स्कूली छात्रों के बीच आपसी विवाद का है। घटना की जांच कराई जा रही है।
Trending Videos