सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The officials did not arrive, nor was the tank repaired, deepening the drinking water crisis.

Mahoba News: न अधिकारी पहुंचे और न ही दुरुस्त हुई टंकी, पेयजल संकट गहराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The officials did not arrive, nor was the tank repaired, deepening the drinking water crisis.
विज्ञापन
-नगाराडांग गांव में टंकी लीकेज होने से चार दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति
Trending Videos

-डीएम के निर्देश पर गठित है तीन सदस्यीय जांच टीम, ग्रामीण बोले कोई मौके पर नहीं आया
फोटो 19 एमएएचपी 11 परिचय-नगाराडांग गांव में इस टंकी में लीकेज होने के बाद से ठप है पेयजल आपूर्ति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/अजनर। ब्लॉक जैतपुर के नगाराडांग गांव में चार दिन बाद भी लीकेज टंकी दुरुस्त नहीं हुई। बृहस्पतिवार की शाम एक बार फिर टंकी में काम शुरू करा दिया गया। चार दिन से आपूर्ति ठप होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम के निर्देश पर गठित टीम भी जांच के लिए गांव नहीं आई। ऐसे में कब होगी और पेयजल आपूर्ति कब मिलेगी, इसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं।
जिले में जल जीवन मिशन के तहत नगाराडांग गांव में 65 लाख की लागत से टंकी का निर्माण कराया गया था। 15 फरवरी को टंकी के लीकेज होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। ग्राम प्रधान गायत्री ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। टंकी लीकेज होने के बाद अधिकारियों ने इसे ओवरफ्लो बताया था। बाद में राजमिस्त्री और श्रमिकों को लगाकर टंकी को दुरुस्त कराए जाने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के बाद काम रोक दिया गया था लेकिन बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर श्रमिक व राजमिस्त्री टंकी पर चढ़कर काम करते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के बजाय दिक्कत और बढ़ गई है। पानी न आने से वह दूर-दराज के जलस्रोतों से पेयजल लाकर काम चला रहे हैं। उधर, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम का कहना है कि जांच टीम में शामिल एक अभियंता के अवकाश पर होने के चलते टीम गांव नहीं गई। जल्द ही पूरे मामले की जांच कर टीम अपनी रिपोर्ट सौपेंगी।
-------------
फोटो 19 एमएएचपी 12 परिचय-दिनेश। संवाद
नगाराडांग गांव निवासी दिनेश कुमार का कहना है कि पूरे गांव में आज भी पानी नहीं आया। जांच के लिए कोई अधिकारी भी नहीं आए। स्थिति जस की तस बनी है। पानी के लिए ग्रामीण परेशान है।
-------------
फोटो 19 एमएएचपी 13 परिचय-सोनू रैकवार। संवाद
नगाराडांग के सोनू रैकवार ने बताया कि दो दिन काम करने के बाद श्रमिक चले गए थे। बृहस्पतिवार की शाम अंधेरा होने के बाद श्रमिक आए और टंकी पर चढ़ने लगे। इससे आशंका है कि अभी भी काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति आगे भी ठप रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed