{"_id":"69975923502bb399940d6e34","slug":"truck-carrying-illegal-transport-seized-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122650-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अवैध परिवहन कर रहे ट्रक को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अवैध परिवहन कर रहे ट्रक को किया सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देश पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागजातों के खनिज परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़ा। पकड़े गए वाहन को कोतवाली कुलपहाड़ लाकर सीज किया गया। इसके बाद टीम में शामिल नायब तहसीलदार पंकज गौतम व क्राइम इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने अवैध धुलाई (वॉशिंग) सेंटर पर दस्तावेजों की जांच की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार पंकज गौतम ने बताया कि धुलाई सेंटर और अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। (संवाद)
घायल की मौत के बाद बाइक चालक पर प्राथमिकी
महोबा। थाना कबरई क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत होने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। झांसी के बरुआसागर निवासी कुंजा रैकवार ने कबरई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिसंबर को उसका बेटा सुभाष (20) बाइक से जा रहा था। सड़क किनारे खड़े होने के दौरान दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे सुभाष घायल हो गया। जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)
Trending Videos