सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths from Agra died in accident in Gwalior

कैंटर और कार की भीषण भिड़ंत: ग्वालियर में आगरा के दो युवकों की माैत, शवों के घर पहुंचते ही मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 18 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सार

युवक मंगलवार सुबह ग्वालियर माल बेचने के लिए इको कार से निकले थे। ग्वालियर में कार को टैंकर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। 

Two youths from Agra died in accident in Gwalior
युवकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के घाटीपुरा थाना क्षेत्र के भोपाल रोड पर  मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर और कार की भीषण भिड़ंत में आगरा के इस्लाम नगर के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मोहल्ले में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
Trending Videos


इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद फजल ने बताया कि उनका बेटा यूसुफ खान (37) मोहल्ले के छोटू खान के साथ कांच पर डिजाइन बनाने का काम करता था। दोनों अलग-अलग शहरों में कांच का सामान बेचने जाते थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे वे ग्वालियर माल बेचने के लिए इको कार से निकले थे। कार मोहल्ले का युवक सलमान (22) दिहाड़ी पर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे ग्वालियर के थाना घाटीपुरा क्षेत्र के भोपाल रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे सलमान और युसूफ ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। पीछे बैठा छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को ग्वालियर की मोर्चरी भेज दिया और घायल को इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जब दोनों शव इस्लाम नगर पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। रमजान के महीने में आई इस दुखद खबर से खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed