Meerut: बिना अनुमति भीड़ जुटाने पर कार्रवाई,क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन भी पहुंची, यूट्यूबर पर प्राथमिकी दर्ज
मेरठ के हापुड़ रोड पर एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन में बिना अनुमति जुटी करीब 2000 लोगों की भीड़ से जाम लग गया। पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज किया। कार्यक्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह भी पहुंची थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में हापुड़ रोड पर एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के मौके पर बिना अनुमति भीड़ जुटाने और रास्ता जाम होने पर पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हैै। इस दौरान दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ने से रास्ता जाम हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग यहां पर सेल्फी और वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए।
शिकायत मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने नौचंदी पुलिस को मौके पर भेजा। यातायात पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को हटाया। इस दाैरान बाउंसरों ने भी लोगों को दाैड़ाया। एसपी सिटी के निर्देश पर एल. ब्लॉक शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी हेमंत सागर ने नौचंदी थाने में यूट्यूबर और अज्ञात के खिलाफ रास्ता रोकने, जाम लगाने और बिना अनुमति कार्यक्रम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: वसी हत्याकांड: कूल्हे और पेट में लगी गोलियों ने ले ली जान, तीन गिरफ्तार; खेल-खेल में रंजिश ने ले लिया खूनी रूप
दरअसल हापुड़ रोड पर एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह को बुलाया गया था। नेहा को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए। काफी संख्या में बच्चे भी पहुंचे। लोग यूट्यूबर और नेहा सिंह के साथ सेल्फी और वीडियो बनवा रहे थे।
इस दौरान हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई। एक तरफ हापुड़ अड्डे तक जाम लग गया तो दूसरी ओर एल. ब्लॉक शास्त्रीनगर तक जाम लगा रहा। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पता चला कि यूट्यूबर ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। इस जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा।
जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी ने मौके पर फोर्स भेजी। नौचंदी पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर भीषम गर्मी में लंबी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

कमेंट
कमेंट X