सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saturday night was the coldest night of the season...the biting cold sent shivers down everyone's spine.

Shahjahanpur News: सीजन की सबसे ठंडी रही शनिवार की रात...गलन से छूटी कंपकंपी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Saturday night was the coldest night of the season...the biting cold sent shivers down everyone's spine.
शाहजहांपुर मेें सर्दी में जाती युवतियां। संवाद - फोटो : मृतक मदनलाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीजन की सबसे ठंडी शनिवार की रात रही। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री लुढ़क गया। रविवार को दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। लोगों की दिन में भी कंपकंपी छूट गई। हालांकि अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, पूर्वी हवा चल रही है। सोमवार को घना कोहरा होगा और अधिकतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
Trending Videos

शनिवार को पूर्वी हवा चल रही थी। अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 2.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम उत्तरी हवा चलने और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। इससे कोहरा घना होने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed