{"_id":"6a46b58506b800197f0b96c6","slug":"beo-stepped-into-the-role-of-a-teacher-and-explained-the-questions-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121321-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिक्षक की भूमिका में आए बीईओ, प्रश्नों को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिक्षक की भूमिका में आए बीईओ, प्रश्नों को समझाया
Fri, 03 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बगही में पढ़ाते बीईओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बगही का बीईओ अखिलेश कुमार ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गणित के सवाल को रोचक ढंग से समझाया। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बीईओ ने कक्षा कक्ष, बैठक व्यवस्था, शौचालय, रसोईघर व परिसर की सफाई व्यवस्था परखी। साथ ही परिसर की नियमित साफ सफाई के लिए भी निर्देशित किया।
इसके बाद बीईओ ने विद्यार्थियों से वर्णमाला, गिनती व अक्षर ज्ञान की जानकारी लेने के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवालों को रोचक ढंग से हल करने का तरीका बताने के साथ ही वर्णमाला को भी लयबद्ध तरीके से पढ़ने की जानकारी दी। उन्होंने मौजूद शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों में बुनियादी भाषा व गणितीय दक्षताओं को विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को अपनाए।