{"_id":"6a46b62fe5eba2e01f02ae59","slug":"waterlogging-and-mud-make-life-miserable-in-jamunaha-bazaar-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121332-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जमुनहा बाजार में जलभराव व कीचड़ से जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जमुनहा बाजार में जलभराव व कीचड़ से जीना मुहाल
Fri, 03 Jul 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा बाजार में सड़क पर भरा कीचड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। मानसून की पहली ही बारिश में जर्जर सड़क पर बने गड्ढों में भरे पानी व कीचड़ के कारण जमुनहा तहसील की मुख्य बाजार के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कीचड़ के कारण फिसलन से हर दर्जनों राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्राहकों का आवागमन न हो पाने से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने लगातार शिकायत के बाद भी जलनिकासी की समस्या को दूर न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन शुरू किए जाने की चेतावनी दी है।
जमुनहा तहसील की मुख्य बाजार जमुनहा में हर दिन काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। इसके बावजूद जमुनहा बाजार में बीते कई सालों से जलनिकासी की समस्या कायम बनी है। जलनिकासी न होने से सड़क पर बने गड्ढों में पहली ही बारिश में पानी भर गया है। जलभराव व कीचड़ के कारण वाहनों के साथ ही पैदल चलने वालों का आवागमन भी दुश्वार हो गया है। इस दौरान कई बाइक व साइकिल सवार कीचड़ में फिसल कर गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रही है।
ग्राहकों ने दुकानों से बनाई दूरी
जलभराव व कीचड़ के चलते स्थानीय दुकानों से ग्राहक दूरी बनाने को विवश हैं। इसके चलते दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार ऋतुराज, भीम वर्मा, नवी अहमद आदि ने बताया कि बरसात शुरू होते ही यह समस्या हर वर्ष उठाना पड़ती है, इसके बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इस समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी जमुनहा एसके राय ने बताया कि समस्या को निस्तारित कराने के लिए टीम भेज कर मौके पर जांच करवाने के साथ जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम जल्द ही कराया जाएगा।