{"_id":"6a46b6d9e7bf8b781009041e","slug":"dr-syama-prasad-mookerjee-was-the-proponent-of-an-undivided-india-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121339-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अखंड अखण्ड भारत के प्रणेता थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अखंड अखण्ड भारत के प्रणेता थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
Fri, 03 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भाजपा के जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद को अखंड भारत का प्रणेता बताया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया।
कहा कि देशहित के मुद्दों पर उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। जम्मू-कश्मीर में अलग परमिट व्यवस्था और अलग कानून का विरोध करते हुए उन्होंने एक देश, एक विधान और एक प्रधान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह लागू है। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में शामिल होने से बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर दिवाकर शुक्ला, शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी, रमन सिंह, सत्यव्रत सिंह, पुरुषोत्तम कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।