पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB's 62nd Battalion celebrated its 13th Raising Day with great enthusiasm.

Shravasti News: एसएसबी 62वीं वाहिनी ने धूमधाम से मनाया 13वां स्थापना दिवस

Fri, 03 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 03 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
SSB's 62nd Battalion celebrated its 13th Raising Day with great enthusiasm.
 एसएसबी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कतिक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी की ओर से बुधवार को धूमधाम के साथ अपना 13वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि विधायक इन्द्राणी वर्मा व एसएसबी उपमहानिरीक्षक वी. विक्रमन ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में वाहिनी के जवानों, परिवार के सदस्यों और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। क्षेत्रक मुख्यालय लखनऊ से आए जैज बैंड ने भी विभिन्न प्रदेशों के लोकगीतों व नृत्यों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने कहा कि 62वीं वाहिनी ने सीमा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वाहिनी ने आंतरिक सुरक्षा, नागरिक कल्याण कार्यक्रमों और जन-जागरूकता अभियानों में भी योगदान दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और सहयोग में भी वाहिनी का कार्य उल्लेखनीय रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की प्राचार्या अनीता सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed