{"_id":"6948406a89e8a703740d12f4","slug":"10-crore-rupees-received-for-the-bridge-at-kanhai-ghat-sitapur-news-c-102-1-stp1002-146708-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कन्हई घाट पर पुल के लिए 10 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कन्हई घाट पर पुल के लिए 10 करोड़ मिले
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कन्हई घाट पर बना पीपा पुल।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। गोबरहिया नदी के कन्हई घाट पर 28 करोड़ से पुल का निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से पुल के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कन्हई घाट पर पुल बनने से करीब 25 गांवों की 40 हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
रामपुर मथुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कनरखी के कन्हई घाट पर स्थायी पुल नहीं है। इससे बगस्ती, शुकुलपुरवा, कनरखी, कुन्नापुरवा , घनश्याम पुरवा, रामरूप पुरवा, अर्जुन पुरवा, सोती पुरवा, सुंदर पुरवा, नागेश्वर पुरवा, कोठार, छोटेपुरवा, लोधनपुरवा, सावरियागंज, टपरा, बुचाऊपुरवा, बैजूपुरवा, नयापुरवा तथा पीतांबर पुरवा समेत करीब 25 गांवों की 40 हजार आबादी का आवागमन नाव के सहारे होता है। यहां पीपा पुल बनाया गया है, लेकिन बरसात व बाढ़ के समय समस्या बढ़ जाती है।
ऐसे में नाव ही नदी पार करने का माध्यम बनती है। यहां स्थायी पुल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने बाढ़ के समय निरीक्षण करने आए जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह से अनुरोध किया था। इसके बाद जमीन का चिह्नांकन किया गया था। अब शासन की ओर से पुल निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है।
कन्हई घाट पर 28 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। कन्हई घाट पर पुल बनने से ग्रामीणों को जोखिम उठाकर नाव से नदी पार नहीं करनी पड़ेगी। पुल निर्माण को मंजूरी मिलने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
Trending Videos