Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने काशी के आचार्य अशोक को बनाया अपना गुरु, एक्स पर लिखा भावुक पोस्ट; यहां पढ़ें
महाशिवरात्रि पर काशी यात्रा के दौरान प्रीति जिंटा ने आचार्य अशोक द्विवेदी से गुरु दीक्षा ग्रहण की थी। गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु की अनुमति लेकर उन्होंने इसकी सार्वजनिक घोषणा भी कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी को अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपना आध्यात्मिक गुरु बनाया है। गुरु पूर्णिमा के बाद प्रीति ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने आध्यात्मिक गुरु के साथ तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट की।
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लिखा है कि 'पूर्णिमा मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु पूर्णिमा किसी के चुने हुए आध्यात्मिक गुरु के सम्मान का दिन है, इसलिए मैं इस अवसर पर अपने गुरु आचार्य अशोक द्विवेदी के प्रति विशेष रूप से कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहती हूं।
मेरी आध्यात्मिक यात्रा को समझने और मेरा समुचित मार्गदर्शन करने के लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे समझने और उन सवालों के जवाब ढूंढ़ने में मेरा मार्गदर्शन करने के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त करती हूं जिन सवालों को मैं समझ नहीं पा रही थी। आपके विशाल हृदय और मुझे स्वयं को समझने में मदद करने के लिए पुन: पुन: आभार व्यक्त करती हूं। उनके बिना मुझे अपने अस्तित्व के बारे में कभी पता ही नहीं चल पाता।'
आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि कई वर्ष पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने उन्हें प्रीति से मुलाकात करवाई थी। तभी से वह मुझसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर रही हैं। गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले उन्होंने मुझे फोन करके गुरु-शिष्य के संबंध को सार्वजनिक करने की इजाजत मांगी थी।