फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP councilor anger after video kissing woman goes viral claims relationship like that sister in varanasi

UP: महिला के साथ 'चुंबन' वाला वीडियो वायरल होने पर घिरे BJP पार्षद, कहा- बहन जैसा है रिश्ता; विपक्ष पर आरोप

Fri, 07 Aug 2026 05:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 07 Aug 2026 05:52 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में भाजपा के नामित पार्षद मनोज यादव का महिला के साथ बाइक पर बैठा वीडियो वायरल होने से चर्चा तेज है। वीडियो में महिला उनके गाल पर तीन बार चुंबन करती दिख रही है। पार्षद ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए महिला को बहन जैसा बताया। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
BJP councilor anger after video kissing woman goes viral claims relationship like that sister in varanasi
वायरल वीडियो से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के काल भैरव वार्ड से भाजपा के नामित पार्षद मनोज यादव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में नदेसर क्षेत्र में बाइक चला रहे पार्षद के पीछे बैठी एक महिला तीन बार उनके गाल पर चुंबन करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक हलकों से लेकर आम लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन




वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को पार्षद मनोज यादव मीडिया के सामने आए और पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से विरोधियों ने इस वीडियो को वायरल कराया है। उनका दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला से उनके पारिवारिक संबंध हैं और वह उन्हें बहन तथा देवर-भाभी जैसे रिश्ते के रूप में मानते हैं।

विज्ञापन

मनोज यादव ने यह भी कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित महिला की ओर से कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो के बाद शुरुआती दौर में सोशल मीडिया पर महिला को पार्षद की पत्नी बताए जाने की चर्चाएं भी सामने आईं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, वीडियो में दिखाई देने वाली महिला अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई हैं और न ही उन्होंने मीडिया के सामने कोई बयान दिया है।

फिलहाल पूरे मामले में सबसे अधिक चर्चा पार्षद की सफाई को लेकर हो रही है। जिस वीडियो में महिला कई बार उनके गाल पर चुंबन करती नजर आ रही है, उस पर पार्षद द्वारा "भाई-बहन जैसा रिश्ता" होने का दावा किए जाने से सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। लोग इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि पुलिस में दर्ज मुकदमे और जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed