फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former village head murdered head smashed with brick in Ballia

Ballia Crime: ईंट से सिर कूंचकर पूर्व प्रधान की हत्या, ट्यूबवेल पर सोते समय किया हमला; खून से लथपथ मिला शव

Fri, 24 Jul 2026 11:59 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 24 Jul 2026 11:59 AM IST
सार

Ballia News: बलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब परिवार के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे। चारपाई पर पूर्व प्रधान का शव खून से लथपथ पड़ा था।  

विज्ञापन
Former village head murdered head smashed with brick in Ballia
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
उदहा गांव निवासी रामव्यास वर्मा (70) रविवार रात भोजन करने के बाद घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। देर रात अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।  सुबह परिजन जब ट्यूबवेल पहुंचे तो रामव्यास वर्मा चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed