सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Holi Milan Mini Gujarat gathered in Kashi community celebrated Holi with great merriment cast Tarak Mehta

होली मिलन: काशी में उमड़ा लघु गुजरात, तारक मेहता के कलाकारों के साथ समाज ने खेली भव्य होली; खूब हुई मस्ती

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Mar 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: कार्यक्रम में टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों ने अपनी उपस्थिति से समां बांध दिया। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों की थाप और अबीर-गुलाल के बीच समाज के लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

Holi Milan Mini Gujarat gathered in Kashi community celebrated Holi with great merriment cast Tarak Mehta
होली मिलन समारोह में नृत्य करते डुप्लीकेट अमिताभ शशिकांत पेडवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

काशी में रविवार को गुजरात की सांस्कृतिक छटा और होली के रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कबीरचौरा स्थित नगरी नाटक मंडली में काशी गुजराती समाज और गुजरात सरकार के एनआरजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

Trending Videos




कार्यक्रम में हास्य कलाकार नितिनभाई देसाई ने अपने चुटीले अंदाज और संवादों से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री व हास्य कलाकार वर्षा देसाई और उनके साथियों ने अपनी नाट्य प्रस्तुतियों और व्यंग्य से उत्साह भर दिया। स्वागत काशी की प्रसिद्ध ठंडाई, गुझिया और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें गुजरात सरकार के अधिकारियों और अहमदाबाद के पूर्व विधायक जगदीश भाई पटेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने काशी में बसे गुजराती समाज की एकजुटता को सराहा और समाज के वरिष्ठ सदस्यों जगदीश शाह, हरिदास परिख और विजय शंकर मेहता को सम्मानित किया। 

कलमकारों ने खेली होली
धर्म, संप्रदाय जाति के बंधन खोल कर परस्पर भाईचारे का संदेश देते हुए कलमकारों ने शनिवार को पराड़कर स्मृति भवन में होली मिलन समारोह मनाया। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में नगर के नामचीन कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

आज बिरज में होली रे रसिया
छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार को आयोजित साप्ताहिक आयोजन  कैंटोनमेंट के नेहरू पार्क में हुआ। अदिती चटर्जी ने शुरुआत गणपति वंदना, शिव वंदना नागेंद्र हारा एवं देवी स्तुति तराना व भाव नृत्य ठुमरी प्रस्तुत किया। 

होली मिलन में हुई फूलों की वर्षा
वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शनिवार को महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने पारंपरिक टोपी पहन एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर अशोक तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक संध्या का आगाज़ प्रख्यात कवि डॉ. अनिल चौबे की हास्य रचनाओं से हुआ, जिन्होंने अपनी चुटीली कविताओं से व्यापारियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। गायिका सरस्वती कृष्णमूर्ति के गीत होलिया में उड़े रे गुलाल पर लोग झूमने को विवश हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और व्यापारियों पर गुलाब के फूलों की वर्षा होती रही। 

आज बिरज में होली रे रसिया... फूलों की होली और भजनों की थाप पर झूमा वैश्य समाज
सर्व वैश्य समाज समिति की ओर से शनिवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बरसाने की राधा रानी और गोकुल के नंदलाल स्वरूप कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति रही। आज बिरज में होली रे रसिया और मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे जैसे गीतों पर थिरकते कलाकारों ने पूरे वातावरण को वृंदावन के रंग में सराबोर कर दिया।

फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई इस होली ने उपस्थित दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी, महामंत्री दीपक कुमार बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, नीरज पारीख समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed