सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband Turns Beast Over Trivial Matter Beats Wife to Death Dumps Body in Forest Inside Sack

UP: इस बात पर हैवान बना पति...पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, बोरे में भर जंगल में फेंकी लाश; पहुंची फोर्स

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Apr 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में महिला की हत्या की सूचना पाकर माैके पर सदर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Husband Turns Beast Over Trivial Matter Beats Wife to Death Dumps Body in Forest Inside Sack
सोनी खरवार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime News: चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिछिया खुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में उसे बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से चंद्रप्रभा जंगल स्थित जलेबिया मोड़ के पास फेंक दिया।

Trending Videos


मृतका की पहचान सोनी खरवार के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2020 में गौतम खरवार से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कई दिनों से सोनी से संपर्क न होने पर मायके पक्ष के लोग चिंतित हो गए। काफी प्रयास के बावजूद संपर्क न होने पर परिजन सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने पति गौतम खरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

परिजनों में मचा कोहराम

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या कर दी और बाद में सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चंद्रप्रभा जंगल से शव बरामद कर लिया।

मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस निर्मम हत्या को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed