सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Social media is powerful medium to reach public welfare schemes to public campaign for nation building

UP: कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है सोशल मीडिया, भाजपाजनों को दी गई जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: भाजपाजनों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 इसी परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन रहा है, जो भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनसेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। 

Social media is powerful medium to reach public welfare schemes to public campaign for nation building
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Politics: रोहनिया विधानसभा में रामेश्वर मंडल के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के समापन सत्र में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में अरविंद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं एआई समेत तमाम विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

Trending Videos


मुख्य अतिथि अरविंद मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अधिक संवेदनशील, जागरूक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना भी है। एआई और सोशल मीडिया जैसे आधुनिक साधनों का प्रशिक्षण देकर कार्यकर्ताओं को इस योग्य बनाया जा रहा है कि वे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जन-जन तक पहुंचा सकें। यह प्रशिक्षण अभियान वास्तव में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर चर्चा

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महाभियान के माध्यम से यह संकल्प ले रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएगा।

निस्संदेह, जब विचारधारा, संगठन और सेवा का संगम होता है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की एक नई धारा प्रवाहित होती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 इसी परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन रहा है, जो भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनसेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।

इस महाभियान अंतर्गत मंडल स्तर पर 24 घंटे की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान वास्तव में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महाभियान के माध्यम से यह संकल्प ले रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएगा।

निस्संदेह, जब विचारधारा, संगठन और सेवा का संगम होता है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की एक नई धारा प्रवाहित होती है। समापन सत्र की अध्यक्षता प्रवेश पटेल ब्लॉक प्रमुख ने की, संचालन आशीष राय ने किया। प्रशिक्षण महाभियान में मंडल अध्यक्ष आलोक पांडेय,भानु शंकर,विपिन पांडेय,विजय मिश्र, राजेंद्र प्रधान,विजय गुप्ता ,जंग बहादुर पटेल , संकटा राजभर, प्रमन द्विवेदी मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed