सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Saksham Kumar in Carrom Aditya in Chess Sudarshan Sahu in Table Tennis All Triumph

Sports News: कैरम में सक्षम कुमार, शतरंज में आदित्य; टेबल टेनिस में सुदर्शन साहू ने लहराया परचम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 24 Mar 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Sports News Saksham Kumar in Carrom Aditya in Chess Sudarshan Sahu in Table Tennis All Triumph
वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘उन्मेष 2026’ में कैरम खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Carrom Game: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नगर छात्र निकाय की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘उन्मेष 2026’ का आयोजन हुआ। इसमं शतरंज, कैरम एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न निकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Trending Videos


पुरुष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में सक्षम कुमार ने प्रथम, आशुतोष मिश्रा ने दूसरा तथा सत्यम यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में आदित्य भट्टाचार्य, अंकित राज एवं सागर कुमार चौधरी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस में सुदर्शन साहू, शिवानंद पटेल, प्रीत त्यागी एवं हितेश कुमार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए। महिला वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में अदिति चौधरी, दीक्षा यादव, आस्था सिन्हा एवं ईशा बरनवाल ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में श्रुति गोंड, अंशिका सिंह, पूर्वा सिंह एवं मुस्कान सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शतरंज प्रतियोगिता में आश्रुति बरनवाल, सरस्वती कुमारी, राजलक्ष्मी एवं जाह्नवी सर्राफ ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता की संरक्षिका एवं संयोजिका प्रो. अपाला साहा रहीं। वहीं, निर्णायक मंडल में प्रो. अर्चना सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिताओं की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में संपूर्ण प्रतियोगिता सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रतियोगिता के संचालन एवं पर्यवेक्षण में शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी राहुल वर्मा, अभिनव तिवारी एवं मान सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्कृष्ट परिचय

प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें उन्होंने धैर्य, सूझबूझ एवं खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। इन आयोजनों ने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें तार्किक सोच एवं निर्णय क्षमता को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह आयोजन नगर छात्र निकाय के उस उद्देश्य को भी साकार करता है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे उनके समग्र व्यक्तित्व का विकास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed