{"_id":"693c3fb2f93ca85394050610","slug":"video-sarpanches-of-gunderdehi-development-block-of-balod-district-opened-front-regarding-their-problems-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod Protest: सरकार के खिलाफ सरपंच हुए मुखर... दिया धरना, 15वें वित्त आयोग की राशि और DMF का पैसा मांग रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod Protest: सरकार के खिलाफ सरपंच हुए मुखर... दिया धरना, 15वें वित्त आयोग की राशि और DMF का पैसा मांग रहे
बालोद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:45 PM IST
Link Copied
बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के सरपंचों ने अपनी समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सरपंच संघ ने आज एक धरना प्रदर्शन और विशाल रैली निकाली। SDM द्वारा उन्हें धरना से रोकने प्रयास किया गया, लेकिन सरपंच प्रदर्शन करने में सफल रहे। धरने के दौरान उन्होंने मांग की। सरपंच बने 10 महीने हो गए हैं लेकिन 15वें वित्त की राशि अब तक जारी नहीं हुई है। वहीं जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि जो कि अब खनन प्रभावित क्षेत्र तक सीमित कर दी गई है। उसको लेकर भी सरपंचों ने अपनी मांगों को रखा है। दिन भर गुण्डरदेही के बस स्टैंड में सरपंचों का यह धरना प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें पंचायत के पंच प्रतिनिधि से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक शामिल हुए।
सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष लेख राम साहू ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन राजनीति से ऊपर उठकर एक मंच पर आने का एक सकारात्मक पहल है। सभी सरपंच किसी न किसी राजनीतिक दलों से वास्ता रखते हैं। लेकिन अपने अधिकारों के लिए वह आज एक मंच पर आए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में जो भी समस्याएं होती हैं उसका सीधे-सीधे हस्तक्षेप सरपंचों से होता है और जब सरकार से इस तरह की कोई भी सहयोग न मिल पाए। जिससे सरपंच मजबूर हो जाए तो नहीं जनता के पास खाने के लिए कोई शब्द नहीं रहते। 15वें वित्त की राशि जो कि गांव की मूलभूत समस्याओं से निजात पाने के लिए एक मजबूत मध्य होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।