{"_id":"6a59d3fb16b61c5b010927d0","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4510961-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: ज्योतिर्लिंग दर्शन गए परिवार के मकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: ज्योतिर्लिंग दर्शन गए परिवार के मकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 02:24 PM IST
Link Copied
सक्ती पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स बरामद कर लिया है, जबकि चोरी की गई नगदी आरोपियों द्वारा खर्च कर दी गई।
पुलिस के अनुसार स्टेशन पारा निवासी नीरज अग्रवाल 5 जुलाई को परिवार सहित नासिक एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गए थे। 13 जुलाई को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य ताला सही था, लेकिन अंदर के दरवाजे बंद थे। छत के रास्ते घर में प्रवेश करने पर छत का दरवाजा टूटा मिला। जांच में दुकान के गल्ले से करीब 3,500 रुपये नकद और सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स (कीमत लगभग 5,500 रुपये) चोरी होना पाया गया। कुल 9 हजार रुपये की चोरी हुई थी।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर 9 जुलाई की रात करीब 1:50 बजे एक युवक घर में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान की। पूछताछ में उसने अपने साथियों दीपक सतनामी, विक्की यादव उर्फ रक्षा यादव और खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और नकदी व साउंड बॉक्स चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू के कब्जे से चोरी गया साउंड बॉक्स बरामद कर लिया, जबकि नगदी खर्च किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। वहीं मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड, जांजगीर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।